ब्रेकिंग न्यूज़

शहजाद पूनावाला ने कहा- घटना के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार बंगलूरू भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल बंगलूरू भगदड़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख बंगलूरू भगदड़:कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे RCB के जश्न में मची भगदड़ पर BCCI ने जताया दुख

यूपी में 5 IAS का ट्रांसफर, विशेष सचिव गृह अखण्ड प्रताप सिंह बने देवरिया के डीएम

Blog Image

यूपी में अभी-अभी पांच 5 IAS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इसमें विशेष सचिव गृह अखण्ड प्रताप सिंह को DM देवरिया बनाया गया है। देवरिया के DM रहे जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत का जिम्मा सौंपा गया है।आपको बता दें कि इनमें 4 जिलों में नए DM तैनात किए गए हैं। श्रावस्ती की DM रहीं नेहा प्रकाश को औरैया का डीएम बनाया गया है। जबकि औरैया के DM रहे प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण  बागपत के डीएम राजकमल यादव को हटा दिया गया है।

एक दिन पहले ही इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

दीपक कुमार को वित्त का अतिरिक्त चार्ज।
कमिश्नर कानपुर राजशेखर -सचिव कृषि।
मासूम अली सरवर-MD परिवहन निगम।
मंडलायुक्त सहारनपुर लोकेश एम- कमिश्नर कानपुर बनाये गये। 
संजय कुमार-MD कोआपरेटिव फ़ेडरेशन।
प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे YR भास्कर- कमिश्नर सहारनपुर बनाये गये।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें