बड़ी खबरें

पीएम मोदी की आज तेलंगाना और ओडिशा में चुनावी रैलियां, भुवनेश्वर में करेंगे रोड शो एक घंटा पहले भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान ने जब्त इस्राइली जहाज से रिहा किए पांच भारतीय नाविक एक घंटा पहले अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज SC में फैसला, ED दाखिल करेगी चार्जशीट एक घंटा पहले चार धाम यात्रा शुरू, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने कहा- 'टूटेंगे पिछले रिकॉर्ड' एक घंटा पहले SGPGI लखनऊ के निदेशक को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ.आरके धीमन को दिया पुरस्कार एक घंटा पहले गोरखपुर में आज नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी रवि किशन, CM योगी आदित्‍यनाथ रहेंगे मौजूद, रोड शो से पहले होगी जनसभा एक घंटा पहले रुद्राभिषेक कर CM योगी ने प्रदेशवासियों के लिए की कामना, अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की दीं शुभकामनाएं एक घंटा पहले रॉयल चलैंजर्स बैंगलोर से हार के बाद पंजाब किंग्स IPL 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर, RCB ने PBKS को 60 रनों से हराया एक घंटा पहले आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा 59वां मुकाबला, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच एक घंटा पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली भर्ती, 10 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई एक घंटा पहले

बेजुबानों का बेहतर इलाज ही है पशुधन की रक्षा!

Blog Image

(Special Story) प्रकृति ने हमारे जीवन  को सरल और सुगम बनाने  के लिए हमें कई उपहार दिए हैं। जिसमें खास उपहार है पशु इनसे हमें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। हमारे जीवन के लिए पशु बहुत उपयोगी हैं क्योंकि पशुपालन से लोग अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकते हैं। पशु हमारे जीवन के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। इसीलिए इनके स्वास्थ्य और कल्याण की भी जिम्मेदारी भी मनुष्यों की ही बनती है और मनुष्यों ने ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई भी है। पशुओं के स्वास्थ और चिकित्सा को लेकर दुनिया भर के चिकित्सकों ने भरपूर योगदान दिया है। इसीलिए पशु चिकित्सकों और पशु चिकित्सा विज्ञान के महत्व को मान्यता देने के लिए विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।  हर साल अप्रैल के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है और इस साल ये 27 अप्रैल को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। 

 

विश्व पशु चिकित्सा दिवस हमें पशु चिकित्सकों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करने और पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। तो आइए इस मौके पर जानते हैं विश्व पशु चिकित्सा दिवस का  इतिहास थीम और कई अन्य बातें-

 क्या है विश्व पशु चिकित्सा दिवस का इतिहास? 

यह दिन पशु चिकित्सा पेशे और समाज में इसके योगदान को याद दिलाता है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस की शुरुआत 1863 में हुई थी, जब एडिनबर्ग के वेटरनरी कॉलेज के प्रोफेसर जॉन गैम्गी ने यूरोप के पशु चिकित्सकों को आमंत्रित करते हुए ‘इंटरनेशनल वेटरनरी कांग्रेस नामक एक बैठक का आयोजन किया। 1959 में, पशु स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व पशु चिकित्सा संगठन (डब्ल्यूवीए) का गठन किया गया। और अंत में, 2000 में, डब्ल्यूवीए ने पहली बार विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया। 

क्या है  विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने का उद्देश्य-

यह दिवस पशु चिकित्सकों और पशु चिकित्सा विज्ञान के महत्व को मान्यता देने के लिए समर्पित है। यह दिवस हमें पशु चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान को याद दिलाता है और पशुओं, मनुष्यों और ग्रह के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

पशु चिकित्सा दिवस पुरस्कार

डब्ल्यूवीए उन व्यक्तियों या समूहों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस पुरस्कार भी दिया जाता है जिन्होंने पशु चिकित्सा और पशु कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  विश्व पशु चिकित्सा दिवस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को ऑनलाइन कार्यशालाओं, अभियानों, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों, नए शोध और बहुत कुछ के माध्यम से वार्षिक विषय को सर्वोत्तम प्रचारित करने के लिए 5 हजार डॉलर तक की राशि से पुरस्कृत किया जाता है।

क्या है इस दिवस का महत्व

पशु चिकित्सा पशु कल्याण और पशुधन उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पशु चिकित्सा विज्ञान निरंतर विकसित हो रहा है और नई खोजें और उपचार किए जा रहे हैं। पशु चिकित्सक जानवरों के स्वास्थ्य और कल्याण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बीमारियों का निदान और इलाज करते हैं, टीकाकरण करते हैं, सर्जरी करते हैं और पशुओं के प्रजनन और पोषण में सलाह देते हैं। यह दिवस लोगों को पशु स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व के बारे में शिक्षित करने का अवसर प्रदान करता है। यह लोगों को अपने पालतू जानवरों और खेत के जानवरों की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। युवाओं को पशु चिकित्सा पेशे में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दिन के माध्यम से पशु चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए समर्थन जुटाने में मदद करता है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2024 की थीम

हर साल विश्व पशु चिकित्सा दिवस एक विशिष्ट विषय पर केंद्रित होता है। साल 2024 के लिए विश्व पशु चिकित्सा दिवस का विषय है ‘पशुचिकित्सक आवश्यक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं।’ यह विषय पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है जो पशुओं, मनुष्यों और ग्रह के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में निभाते हैं। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें