बड़ी खबरें

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव याचिका वापसी का फैसला टला, सभी पक्षों को नोटिस भेजने का आदेश 7 घंटे पहले प्रदूषण से हांफ रहा है उत्तर प्रदेश, पश्चिम में हालात ज्यादा खराब, झांसी-बरेली में हवा साफ 7 घंटे पहले दिवाली तक बिकेंगी 45 लाख से अधिक गाड़ियां,  तीन गुना बढ़ी पूछताछ, कंपनियां दे रहीं आकर्षक ऑफर 7 घंटे पहले बहराइच में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार, आशि‍यानों पर चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमण का चिह्नाकन कर लाल न‍िशान लगाए जाने से हड़कंप 7 घंटे पहले UP के आशा वर्करों को दीपावली से पहले इस तारीख को मिलेगा मानदेय, NHM कर्मचारियों के वेतन के भी निर्देश 7 घंटे पहले लखनऊ में सुपरमून के नजारे ने मोहा मन,14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखा चांद, टेलीस्कोप से सूरज के भी दर्शन 7 घंटे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बंद तिजाेरी में निकला हजारों साल पुराना खजाना, मिले सोने-चांदी के सिक्के 7 घंटे पहले 2025 के जेईई मेन्स एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव, सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म, अब सभी 5 सवालों को हल करना होगा अनिवार्य 7 घंटे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती,19 नवंबर आवेदन की आखिरी तारीख, 40 साल तक के उम्मीदवार करें अप्लाई 7 घंटे पहले RAS-2024 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, कुल 733 पद, राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पदों के लिए निकाली वैकेंसी 7 घंटे पहले

कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' लोकसभा चुनाव के लिए साबित होगी 'रामबाण'?

Blog Image

(Special Story) पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में पार्टी के सफल प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र एकबार फिर से राहुल गांधी के नेतृत्व में  एक यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा का नाम 'भारत न्याय यात्रा'  रखा गया है।  इस न्याय यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे। पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल गांधी इस नई यात्रा को करने जा रहे हैं। 'भारत न्याय यात्रा' लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल रही थी और इस भारत न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी क्या कमाल कर पाएंगे। आइए विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं..... 

कब से होगी यात्रा की शुरूआत-
 
'भारत न्याय यात्रा' को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी 2024  को मणिपुर में झंडा दिखाएंगे। इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी। ये यात्रा 20 मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी। भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर भारत न्याय यात्रा गुजरेगी। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी। राहुल ने इस यात्रा में दक्षिण से उत्तर  का सफर तय किया था। वहीं, भारत न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर सो हो रही है जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में  जाकर खत्म होगी। इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से  पश्चिम की ओर सफर करने  वाले हैं। पूरी यात्रा में 6200 किमी का सफर तय किया जाएगा। ये यात्रा ज्यादातर बस के जरिए ही कवर की जाएगी। कहीं-कहीं यात्रा पैदल भी की जाएगी। भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण बताया गया है।

कैसे आया भारत यात्रा का विचार?

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत न्याय यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  '21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से अपना मत रखा कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम की ओर एक यात्रा करनी चाहिए। राहुल गांधी भी सीडब्ल्यूसी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने फैसला किया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की जाएगी. इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करने वाले हैं।

मणिपुर से ही यात्रा की शुरुआत क्यों-

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि भारत न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी। मणिपुर से यात्रा की शुरुआत करने की पीछे की वजह यह है कि मणिपुर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम वहां के लोगों के घाव पर मरहम  लागाएंगे। यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। जब मणिपुर में हिंसा का दौर चल रहा था,  उस समय भी विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा था।

भारत न्याय यात्रा के तीन बड़े मुद्दे-

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 'भारत न्याय यात्रा' के दौरान तीन मुद्दे उठाए जाएंगे। हमने भारत जोड़ो यात्रा में आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानशाही का मुद्दा उठाया था। भारत न्याय यात्रा में हम आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय का मुद्दा उठाएंगे। 

क्या थी, भारत जोड़ो यात्रा ? 

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जो जनवरी 2023 में जाकर खत्म हुई. राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई। इस यात्रा के जरिए उन्होंने 4500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल ही तय किया था। इस यात्रा का मकसद भारत को एकजुट और देश को मजबूत करना था। कांग्रेस की इस यात्रा से उसका संगठन काफी मजबूत हुआ था। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी, 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों को कवर किया गया था। ये यात्रा जिस-जिस राज्य से होकर गुजरी, उस-उस राज्य में कांग्रेस नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया था। कई प्रमुख हस्तियां भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं।

राहुल का लुक और टी-शर्ट की बनी थी चर्चा का विषय-

सितंबर 2022 में  शुरू हुई राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में सियासत से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहा था। कन्याकुमारी में 7 सिंतबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल गई थी राहुल घनी दाढ़ी के बाबा टाइप लगने लगे थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए थे।

लोकसभा चुनाव के लिए क्या 'रामबाण' होगी यात्रा ?

आपको बता दें कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को कई सर्वे में सफल दिखाया गया था और दावा किया गया था कि इस यात्रा से राहुल गांधी की छवि बदली है। इसके साथ ही कर्नाटक में यात्रा से पार्टी को फायदा हुआ जिसके चलते वहां कांग्रेस की सरकार बन सकी। हालांकि बाकी 4 राज्यों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह यात्रा सफल माना गई अब फिर से पार्टी कार्यर्ताओं में दोबारा से जोश भरने के लिए एक बार फिर से राहुल गांधी मोर्चा संभालने वाले हैं। हलांकि बीजेपी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को कांग्रेस की अंतिम यात्रा बता रही है। 

ये कांग्रेस पार्टी की अंतिम यात्रा है-

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता आनंद दुबे का क्या कहना है...

जिस पार्टी ने 70 साल तक देश पर अन्याय किया हो, देश के लोगों के विकास को रोके रखा हो। देश को जातियों और धर्म में बांटा हो। गरीबों के बैंक में खाते न खुलने दिये हों। उनको मकान न दिया हो उनके साथ हर तरह का अन्याय किया हो। ऐसे लोग अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। ये न्याय यात्रा नहीं है बल्कि ये कांग्रेस पार्टी की अंतिम यात्रा है। जनता इनकी अंतिम यात्रा निकाल चुकी है। इसके पहले इन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी जिसका क्या हाल हुआ सबने देखा ही है। जो आज तक अपना परिवार नहीं जोड़ पाए हों वो देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। जिन लोगों ने देश का बंटवारा करा दिया वो लोग देश जोड़ने की बात कर रहे हैं। जिस कांग्रेस पार्टी के पास उत्तर प्रदेश ही नहीं  बल्कि देश में भी कुछ नहीं बचा है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि देश धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है। और अब इनकी कोई भी यात्रा काम आने वाली नहीं है। क्योंकि जनता इनकी असलियत से भली-भांति परिचित हो चुकी है। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें