बड़ी खबरें

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा 12 घंटे पहले यूपी में मानसून का असर, आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 12 घंटे पहले UP के मुजफ्फरनगर में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात 12 घंटे पहले Telangana: सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 12 की मौत, 34 लोग घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान 8 घंटे पहले लॉ कॉलेज में दरिंदगी के बाद प्रशासन का फैसला, अनिश्चितकाल के लिए कक्षाएं स्थगित 4 घंटे पहले

कहां बनी भगवान राम की सबसे बड़ी रंगोली, 14 हजार वर्ग फीट में गई है बनाई

Blog Image

22 जनवरी को राम नगरी में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते इस समय पूरे देश का माहौल राममय है। ऐसे में लोग अपने-अपने ढंग से भगवान के प्रति आस्था को प्रदर्शित कर रहे हैं। इसी कड़ी में नागौर के मेड़ता की स्केच आर्टिस्ट ने सैंड और रंगों के मिश्रण से भगवान राम, भगवान हनुमान और अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर की सबसे बड़ी रंगोली बनाई है। यह रंगोली 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाई गई है। इसे बनाने में 40 घंटे का समय लगा है। 

400 किलो कलर, 10 क्विंटल सैंड का हुआ उपयोग-

मेड़ता की स्केच आर्टिस्ट आरती सोनी भामा के मुताबिक भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के चलते उन्होंने सोचा कि इस आयोजन के लिए कुछ बड़ा किया जाए। जिसके बाद भगवान हनुमान और राम मंदिर की सबसे बड़ी आकृति बनाने का फैसला लिया गया। इसके बाद मेड़ता के मीरा बाल स्कूल के ग्राउंड को आकृति बनाने के लिए चुना गया। इसके साथ ही सैंड और रंगों के मिश्रण से रंगोली बनाना तय किया गया। 14 हजार वर्ग फीट में इस रंगोली को बनाने में उनको करीब 40 घंटे का समय लगा।  इसके लिए 400 किलो कलर और 10 क्विंटल सैंड का उपयोग किया गया है।

राम, हनुमान और राम मंदिर की सबसे बड़ी रंगोली-

आरती सोनी के मुताबिक 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाई गई यह रंगोली सबसे बड़ी रंगोली है। अयोध्या के राम मंदिर का यह वर्ल्ड का सबसे बड़ा प्रतिरूप है। पूरी रंगोली जमीन पर खड़ा व्यक्ति देख नहीं सकता। अगर मकान की पहली मंजिल पर चढ़कर देखें तो भी पूरी स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। आरती सोनी ने इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई किया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें