बड़ी खबरें

यूपी में उपभोक्ताओं को झटका देने की तैयारी में कारपोरेशन, घरेलू बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा 20 घंटे पहले यूपी से मुंबई की तरफ जाने वालों यात्रियों को तोहफा, घोषित हुई कई विशेष ट्रेनें, त्योहारी मौसम में रेलवे का सफर होगा आसान 20 घंटे पहले लखनऊ में रोडवेज मृतक आश्रितों ने शुरू की भूख हड़ताल, 6 साल से नियुक्ति के लिए कर रहे हैं संघर्ष 20 घंटे पहले भारत-बांग्लादेश के बीच आज से चेन्नई में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, भारत को अब तक एक भी मैच नहीं हरा सका बांग्लादेश, पहले दिन बारिश की है आशंका 20 घंटे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में 103 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर्स, डॉक्टर्स कर सकते हैं अप्लाई 20 घंटे पहले दिल्ली पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के पदों पर निकाली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, 43 हजार रूपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी 20 घंटे पहले अश्विन-जडेजा के नाम रहा पहले दिन का खेल, भारत ने स्टंप्स तक छह विकेट खोकर बनाए 339 रन 11 घंटे पहले

नागपुर में राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला,कहा वहां किसी की नहीं सुनी जाती

Blog Image

कांग्रेस आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी ने आरएसएस के गढ़ माने जाने वाले नागपुर में मेगा रैली का आयोजन किया है। पार्टी की इस मेगा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, 3 मुख्यमंत्री, राज्य पार्टी  के प्रमुख पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। इसके साथ ही देशभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता  जुटे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस की मेगा रैली नागपुर में आयोजित हो रही है, जहां RSS का मुख्यालय है। आयोजन स्थल का नाम 'भारत जोड़ो मैदान' रखा गया है। रैली में इसी के साथ 'हैं तैयार हम' थीम के साथ पार्टी अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत करने वाली ही। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कांग्रेस का उद्देश्य-

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर कहा कि 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जनता का कल्याण और देश के लोगों की प्रगति है। कांग्रेस, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।' खरगे ने पोस्ट में लिखा कि 'हमें इस बात पर गर्व है कि बीते 138 सालों में हमने पूरी ईमानदारी से ऐसा भारत बनाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

राहुल गांधी का बीजेपी पर वार-

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में हैं तैयार हम रैली में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया, ''बीजेपी की कई MP मुझसे मिलते हैं। मुझसे एक बीजेपी का सांसद लोकसभा में छुपकर मिला, वह मुझसे कहता है कि बीजेपी में रहकर सहा नहीं जाता है। ऊपर से आदेश आता है, हमें पालन करना पड़ता है चाहे अच्छा लगे या नहीं लगे। उन्होंने कहा, ''हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सवाल किया कि जीएसटी से किसानों का क्या फायदा हुआ तो ये सवाल उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि हमसे सवाल किया जाता है कि कांग्रेस ने क्या किया ? आजादी से पहले देश में आते तो 500 से 600 राजा मिलते  और अंग्रेज थे। हिंदुस्तान की जनता को इस देश में कोई अधिकार नहीं था जो हमारी पार्टी ने दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के मुताबिक रैली में पार्टी भाजपा की हार और बदलाव का संदेश देगी। बता दें कि नागपुर की रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। 72 समाज सुधारक, पत्रकार और वकीलों के समूह के साथ कांग्रेस का पहला सम्मेलन बॉम्बे (मौजूदा मुंबई) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ था।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें