बड़ी खबरें

IPL 2024 के 46वें मुकाबले में CSK ने SRH को 78 रनों से हराया, ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की खेली शानदार पारी 18 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी टक्कर, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 18 घंटे पहले नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी (NIA) ने एकेडमी फैकल्टी मेंबर के पदों पर निकाली भर्ती, 15 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 18 घंटे पहले आईसीएआर – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR IARI) ने रिसर्च एसोसिएट (RA), सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) के पदों पर निकाली भर्ती , 12 मई 2024 तक कर सकते हैं आवेदन 18 घंटे पहले शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCI) ने सेक्रेटेरियल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 06 मई 2024 है आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत कई नेता रहे मौजूद 17 घंटे पहले अखिलेश यादव ने एटा में जनसभा को किया संबोधित, बोले- ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा 14 घंटे पहले अमेठी में रोड शो कर स्मृति ईरानी ने दिखाई ताकत, दाखिल किया नामांकन, एमपी के सीएम रहे मौजूद 14 घंटे पहले

जल्द जारी हो सकता है UPSC परीक्षा 2023 का रिजल्ट, पिछली बार था लड़कियों का दबदबा

Blog Image

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी अपडेट साबित हो सकती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का आज फाइनल रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स, रैंक और उनके द्वारा प्राप्त अंकों की डिटेल भी जारी की जाएगी।

हालांकि आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने की तिथि का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन  पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि UPSC द्वारा CSE 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अप्रैल 2024 को घोषित किया जा सकता है।

अप्रैल तक चले इंटरव्यू-

साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण चरण का आयोजन तीन चरणों में 2 जनवरी से 16 फरवरी, 19 फरवरी से 15 मार्च और फिर 18 मार्च से 9 अप्रैल तक किया गया था। अब अभ्यर्थियों को अंतिम नतीजों का इंतजार है।

फरवरी 2023 में नोटिफिकेशन-

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए 1 फरवरी को नोेटिफिकेशन जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को कराई गई थी जिसके नतीजे 12 जून को घोषित किए गए थे। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 24 सितंबर तक किया गया था और परिणाम 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे।

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में था लड़कियों का दबदबा-

पिछले कुछ वर्षों से सिविल  सेवा की  परिक्षाओं में  महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। न  सिर्फ हिस्सेदारी बढ़ रही है बल्कि महिलाएं टॉप भी कर रही हैं।  सिविल सेवा परीक्षा 2022 में यूपी की इशिता किशोर ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की थी। लिस्ट में  टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला था। कुछ टॉपर इस प्रकार हैं-

1-यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा इशिता किशोर ने टॉप किया।  उन्होंने डीयू से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की।

2-संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाममें बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया था।

3- प्रयागराज की स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया था।

4-यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में केरल की गहना नव्या जेम्स ने छठी रैंक हासिल की थी।

यूपीएससी में  हाल के वर्षों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व-

सिविल सेवाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है जो पिछले कुछ वर्षों से देखी जा सकती है। यूपीएससी परीक्षा में महिला उम्मीदवारों का प्रतिशत 2018 में 24 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 34 प्रतिशत हो गया। बीतें पांच सालों के नतीजों में कुल 1148 महिलाओं ने बाजी मारी है।

2018--24%
2019--24%
2020--29%
2021--26%
2022--34%

चयनित उम्मीदवारों की सूची होगी जारी-

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें