बड़ी खबरें

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा 8 घंटे पहले यूपी में मानसून का असर, आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 8 घंटे पहले UP के मुजफ्फरनगर में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात 8 घंटे पहले Telangana: सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 12 की मौत, 34 लोग घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान 4 घंटे पहले लॉ कॉलेज में दरिंदगी के बाद प्रशासन का फैसला, अनिश्चितकाल के लिए कक्षाएं स्थगित एक घंटा पहले

अयोध्या के नाम पर रखा गया थाईलैंड के इस शहर का नाम

Blog Image

क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की राम नगरी के नाम से प्रसिद्ध अयोध्या की तरह ही थाईलैंड में भी एक अयोध्या है। न सिर्फ इस शहर का नाम अयोध्या रखा गया है बल्कि यहां के राजाओं के नाम में भी राम की उपाधि जुड़ी होती है। इसके साथ ही यहां  एक ऐसा राजवंश है जिसके हर राजा को राम का अवतार माना जाता है। ये यहां की पुरानी परंपरा है। थाईलैंड के 'अयुत्या' शहर का नाम प्राचीन भारतीय शहर अयोध्या के नाम पर रखा गया है। 

थाईलैंड में 22 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षक डॉ. सुरेश पाल गिरी ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मैं थाईलैंड के एक धार्मिक विश्वविद्यालय में पढ़ाता हूं। जिस भूमि पर आप खड़े हैं वह भारत की लुप्त कड़ी का एक हिस्सा है। कुछ लोगों के लिए वर्षों तक इसे थाईलैंड कहा जाता था। यह आनुवंशिक रूप से हिंदू था और बाद में समय के साथ बौद्ध धर्म के तत्व हिंदू धर्म में आते गए और इसमें मिश्रण होता गया। 

यूपी की अयोध्या और थाईलैंड की अयोध्या में समानता- 

आपको बता दें कि भारत की अयोध्या और थाईलैंड की अयोध्या में कई समानताएं हैं।  डॉ. सुरेश पाल गिरी बताते हैं कि हम अपने पूर्वजों, अस्तित्व और परंपराओं को नहीं भूले हैं। इतने वर्षों के बाद भी, हम थाईलैंड और भारत में अभी भी श्री राम में विश्वास करते हैं। उनकी पूजा करते हैं। यहां के राजा ने इस शहर में कुछ हिंदू मंदिर भी बनवाए हैं। अयुत्या से 35 किलोमीटर दूर, भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शंकर का मंदिर है।

राम की उपाधि धारण करते थे यहां के राजा-

बताया जाता है कि थाईलैंड के प्रसिद्ध शहर अयुत्या के राजा 'रामतिबोधि' (भगवान राम) की उपाधि धारण करते थे। अयुत्या को उस प्रसंग से जोड़ा गया है, जिसमें रामायण में अयोध्या को भगवान राम की राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है। अयुत्या को 1767 में बर्मी सेनाओं ने लूट लिया और लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। भगवान राम की नगरी अयोध्या के नाम पर थाइलैंड के शहर का नाम रखा जाना भगवान राम में आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें