बड़ी खबरें

25 अगस्त से अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड:सिर्फ 8700 रुपए तक के डॉक्यूमेंट-गिफ्ट भेज सकेंगे; अमेरिकी टैरिफ की वजह से फैसला 19 घंटे पहले कर्नाटक- कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने गिरफ्तार किया:छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली; गोवा में पांच कसीनो के मालिक 19 घंटे पहले उत्तराखंड के थराली में बादल फटा, एक की मौत:80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह, रेस्क्यू के लिए आर्मी पहुंची 19 घंटे पहले

इंतजार हुआ खत्म: भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को बनाया नया सीएम

Blog Image

भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। राज्य का नया सीएम विष्णुदेव साय को बनाया गया है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ नेता हैं। वह दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 से 2019 तक वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 

विष्णुदेव साय को सौंपा सीएम का जिम्मा-

आपको बता दे कि भाजपा ने रायपुर में विधायक दल की बैठक की। इस दौरान पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ काफी देर तक चर्चा हुई। इसके बाद विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी। विष्णुदेव साय को  छत्तीसडगढ़ का नया सीएम बनाया है। विधायकों की मुहर के बाद उन्हें जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए पार्टी के तीन पर्यवेक्षक भी रायपुर पहुंचे। 

25541 वोटों कांग्रेस को हराकर दर्ज की जीत-

विष्णुदेव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्तमान में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साय ने 25541 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है। सीएम के पद की जीत हासिल की है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें