बड़ी खबरें

25 अगस्त से अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड:सिर्फ 8700 रुपए तक के डॉक्यूमेंट-गिफ्ट भेज सकेंगे; अमेरिकी टैरिफ की वजह से फैसला 19 घंटे पहले कर्नाटक- कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने गिरफ्तार किया:छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली; गोवा में पांच कसीनो के मालिक 19 घंटे पहले उत्तराखंड के थराली में बादल फटा, एक की मौत:80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह, रेस्क्यू के लिए आर्मी पहुंची 19 घंटे पहले

बिहार में टूटा जेडीयू-आरजेडी गठबंधन, नीतीश कुमार कल 10 बजे देंगे इस्तीफा!

Blog Image

पिछले दो दिनों से बिहार की राजनीति में मानो भूचाल आया हुआ है। जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों में आई दरार साफ दिखाई देने लगी है। हालांकि इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी मौन हैं। लेकिन सियाजी जानकार कयास लगा रहे हैं कि नीतीश के नेतृत्व वाली मौजूदा महागठबंधन सरकार आखिरी सांसे गिन रही है। आज मौजूदा बिहार सरकार गिर सकती है और कल नई सरकार शपथ ले सकती है। फिलहाल ये सब कयास ही हैं। इन पर मुहर तो खुद नीतीश कुमार ही लगा सकते हैं। लेकिन जो कुछ घटना क्रम दिखाई दे रहा है उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ सामान्य तो कतई नहीं है। 

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अब सीएम नीतीश कुमार से दूरी बना ली है। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा बार-बार सीएम नीतीश कुमार से स्पष्टीकरण की अपील जरूर कर रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे स्तर पर राजद और जदयू के जिम्मेदार पदाधिकारी जरूर कह रहे हैं कि महागठबंधन सरकार में कोई असमंजस नहीं है। हलांकि देखना होगा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौटकर सीएम आवास जाते हैं या राजभवन?

राजद कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर रोक-

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने राजद कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। इसके बाद राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है। इधर दिल्ली से पटना पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि दुनिया ने मोदी का सुशासन देखा है। अब बिहार की जनता भी मोदी का सुशासन देखना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने बिहार के हालात पर नजर रखने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑबजर्वर नियुक्त किया है। 

मीटिंगों को दौर जारी-

पटना में भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मौजूद हैं। इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी HAM नेता जीतनराम मांझी के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच मीटिंग हुई है। माना जा रहा है कि इसमें बिहार के मौजूदा समीकरणों पर चर्चा हुई है। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें