बड़ी खबरें

चारधाम यात्रा 2024 में आस्था ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस बार केदारनाथ में बढ़े 69 प्रतिशत तीर्थयात्री 17 घंटे पहले मौसम विभाग ने लखनऊ को दी चेतावनी, अगले 3 दिनों में बढ़ेगा हीट वेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान 16 घंटे पहले IPL 2024 में लगातार चौथी हार से राजस्थान का क्वालिफायर-1 खेलना मुश्किल, 17वें सीजन के 65वें मैच में पंजाब किंग्स ने RR को 5 विकेट से हराया 16 घंटे पहले आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की होगी टक्कर, आज मिल सकती है प्लेऑफ की तीसरी टीम 16 घंटे पहले बिहार में शिक्षक के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन 16 घंटे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर निकाली भर्ती, 22 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 16 घंटे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मैनेजर-एचआर और एडमिन के पदों पर निकाली भर्तियां, 27 मई 2024 है आवेदन की आखिरी तारीख 16 घंटे पहले जौनपुर की जनता में पीएम मोदी ने भरा जोश, जिले में जनसभा को किया संबोधित 11 घंटे पहले लखनऊ में अल्पसंख्यक धर्मगुरुओं से मिले राजनाथ सिंह, बोले- जैसे जय श्रीराम बोलने की आजादी, वैसे ही अल्लाह-हू-अकबर कहने की स्वतंत्रता 11 घंटे पहले बिहार में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान, कहा-'POK हमारा था, हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे' 10 घंटे पहले

कैसा रहेगा आपका नया साल, जानिए 12 राशियों का हाल, Astrology 2024

Blog Image

(Special Story) नए साल 2024 को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल, उत्सुकता, उमंग और नई आशाएं होती हैं। लोगों के मन में आने वाला नया साल हमारे पूरे जीवन के लिए कैसा रहेगा ? आर्थिक रूप से नया साल मजबूत रहेगा या नहीं। जीवन में कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल होंगी। सेहत कैसी रहेगी, प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाला साल कैसा रहेगा? इन्हीं सभी सवालों के साथ ही 12 राशियों का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला इसे बात रही हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपा शास्त्री जी...

मेष राशिफल 2024-

मेष राशि वालों का स्वामी मंगल है जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। अधिकतर मेष राशि के लोग सुंदर और आकर्षक होते हैं। यह लोग स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। काम की दृष्टि से यह वर्ष उनके लिए अनुकूल रहेगा। आप व्यवसाय और कार्य के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नया व्यवसाय करने का भी अच्छा समय है। 2024 में मेष राशि वालों के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। राशिफल बता रहा है कि नौकरी और व्यवसाय के मामले में ये साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर पारिवारिक दृष्टि से कहें तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा वहीं। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।  मेष राशि वालों के लिए एक खुशखबरी और है यदि आपकी संतान विवाह के योग्य है तो उनका विवाह संस्कार भी इस वर्ष हो सकता है। साथ ही संतान जन्म होने से भी आपके घर में खुशी का माहौल बन सकता है। अगर आपकी सेहत के बारे में बात करें तो यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के अनुकूल रहेगा। आपके मन में सदैव अच्छे विचार आएंगे। जिससे आप मानसिक तौर पर संतुष्ट रहेंगे लेकिन अप्रैल के बाद आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उसके बाद आपके स्वास्थ्य में कुछ बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए संक्रामक रोग से आप सावधान रहें।

वृषभ राशिफल 2024-

इस राशि के लोगों का स्वभाव बहुत शांत और कोमल होता है। यह लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। वृषभ राशि के लोगों को धन संपत्ति और मान सम्मान अच्छा लगता है।  इस राशि के लोगों के लिए नौकरी की दृष्टि से यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत इस वर्ष रंग लाएगी। साथ ही नौकरी करने वालों को अपने संस्थान में मान सम्मान प्राप्त होगा।  इस राशि के लोगों का परिवार में भी परस्पर सहयोग और भावनात्मक लगाव रहेगा। इस साल आपके लिए एक अच्छी खुशखबरी भी आ सकती है आपके परिवार में पुत्र आदि का विवाह या मांगलिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। आपके बच्चों का भी भविष्य उज्जवल रहेगा अपने परिश्रम से और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशिफल 2024-

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि के लोगों के लिए 2024 काफी परिवर्तन भरा हो सकता है।  मिथुन राशि वाले लोग हमेशा कुछ नया करने की सोचते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमत्ता को महत्व देते हैं और यह लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। उनके बोलने का अंदाज हमेशा लोगों को आकर्षित करता है। इन लोगों के लिए नया व्यापार करने का यह साल उचित है। व्यापार में भी आपके भाई आपका पूरा सहयोग करेंगे। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपके अधिकारी और वरिष्ठ लोग भी आपका सहयोग करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। हालांकि साल की शुरुआत में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आपके परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा काफी बढ़ेगी। इस वर्ष आपके साथ आपके बच्चों की भी उन्नति होगी नव विवाहित व्यक्तियों को ईश्वर संतान का सुख प्राप्त होगा। आपके स्वास्थ्य को लेकर भी यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि अप्रैल के बाद छोटी-मोटी बीमारियों से आपको दो-चार होना पड़ेगा। इसलिए नियमित तौर पर मॉर्निंग वॉक और व्यायाम करते रहे।

कर्क राशिफल 2024-

खुशियों के साथ-साथ यह साल आपके लिए चुनौतियां भी लेकर आ रहा है। अच्छे लोगों के साथ से आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी, हालांकि कुछ अवरोध भी आएंगे लेकिन अपने विवेक के बदौलत आप उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आपकी सहनशीलता की बादौलत आपके परिवार में भी सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कल्याण के कार्य में भी आप आगे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप काफी आगे बढ़ेंगे। लेकिन इस राशि के लोगों के लिए यह वर्ष थोड़ा सा मानसिक तौर पर कष्ट देने वाला है।

सिंह राशिफल 2024-

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक साल 2024 सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। उनके लिए आगे बढ़ने के इस वर्ष काफी मौके आएंगे। साल की शुरुआत में भाग दौड़ की वजह से आप अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन परिवार में सहयोग और भावनात्मक प्रेम बना रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए इस साल बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति होगी। पूरे साल आपको राहु से सतर्क रहना होगा। साथ ही आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो सावधान रहें क्योंकि यह वर्ष आपके लिए अनुकूल नहीं है साथ ही राहु और केतु पैतृक संपत्ति पर आपको कोई विवाद दे सकते हैं।

कन्या राशिफल 2024-

कन्या राशि वालों का स्वभाव विनम्र होता है।  यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर यह लोग शुरू में घबराते हैं फिर संभल जाते हैं। उनकी विनम्रता को लोग उनकी कमजोरी समझते हैं। इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर यह लोग अपने कार्य क्षेत्र में सफलता के नए आयाम जोड़ेंगे। इस राशि के लोगों को सलाह है कि वह इस वर्ष कोई नया व्यापार शुरू न करें। आपके कुछ गुप्त शत्रुओं के द्वारा रुकावटें डाली जा सकती हैं। अप्रैल के बाद इसमें सुधार होगा। राहु भी आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य और उसके साथ संबंधों में समस्याएं उत्पन्न करेगा। थोड़ा सावधान रहे। किसी कारणवश आप अपने परिवार और अपने घर से दूर रह सकते हैं।

तुला राशिफल 2024-

तुला राशि वाले 2024 में अपने ऊपर विश्वास को कायम रखना। आपको अपने व्यवसाय में लाभ मिलेगा। हालांकि व्यवसाय में कुछ नया करने के बारे में आप सोच सकते हैं। मई से बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवीं घर में जाएगा।  इससे आपके व्यापार और नौकरी में आपको काफी सम्मान मिलेगा। आपकी विदेश यात्रा का जो सपना है, वह भी इस वर्ष पूरा होता दिख रहा है। आपके परिवार में आपके भाई और पत्नी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे । यदि आप अविवाहित हैं तो इस साल आपके विवाह का संजोग भी बन रहा है। आपके बच्चे भी इस वर्ष उन्नति करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2024-

इस राशि के लोगों का भाग्य इस साल अच्छा साथ देगा। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इस राशि के लोग काफी आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। यह लोग काफी साहसी और हिम्मत वाले माने जाते हैं। साल की शुरुआत वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति और विदेश यात्रा के काफी लाभ मिलने वाले हैं। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नई-नई परियोजनाओं में आप आसानी से डील कर पाएंगे। पर करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।व्यापार करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। हालांकि 2024 स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ छोटी-मोटी बीमारियां ला सकता है इसलिए सावधान रहें। अप्रैल के बाद आपके स्वास्थ्य में प्रगति होगी और आप स्वस्थ और खुशमिजाज महसूस करेंगे। सुबह की मॉर्निंग वॉक और योग को ना भूले। अप्रैल के बाद आपके मित्र और जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशिफल 2024-

धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि में जन्मे लोग महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। धनु राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो रहा है उस समय छठे भाव में गुरु के प्रभाव से आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है। किन्तु इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अप्रैल तक पंचम भाव के गुरु के प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा।

मकर राशिफल 2024-

मकर राशि के लोगों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है यह लोग काम के प्रति समर्पित भी होते हैं। इन पर भरोसा किया जा सकता है क्योंकि यह भरोसेमंद होते हैं। मुसीबत में हमेशा यह साथ देते हैं। अप्रैल के बाद आपका समय अनुकूल होगा और आप कोई नए व्यापार आरंभ कर सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा। राहु और केतु आपका साथ देंगे राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे। जहां भी आप काम कर रहे हैं चाहे व्यापार में या नौकरी में आपको अवश्य सफलता मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों का सपना मैं के महीने में पूरा हो सकता है। वही पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से देखें तो यह वर्ष इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। परिवार में कलर नहीं होगी वातावरण अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशिफल 2024-

कुंभ राशि के लोग बुद्धि में बेहद ही तेज होते हैं यह किसी भी काम को मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। हर काम में यह लीडर की भूमिका में होते हैं भीड़ से भी अलग रहते हैं। इन्हें साल है कि यह नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। व्यापार में भी बड़े लाभ की आशा न करें ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें इससे आपके काम में व्यवधान आएगा। दृष्टि से वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आपके परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके माता-पिता से आपके सहयोग मिलता रहेगा। यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा आपको समय-समय पर कुछ बीमारियां परेशान जरूर करेंगे। इसलिए सावधान रहे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा।

मीन राशिफल 2024-

मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूति-पूर्ण होता है। इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हे कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा। वर्षारंभ में द्वितीयेश गुरु के प्रभाव से आपके परिवार में किसी सदस्य के वृद्धि होगी। अप्रैल के बाद भाइयों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका पराक्रम बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। केतु के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप अकेले रहना चाहेंगे। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। द्वितीय भाव के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी।

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें