बड़ी खबरें

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान ने जब्त इस्राइली जहाज से रिहा किए पांच भारतीय नाविक 16 घंटे पहले चार धाम यात्रा शुरू, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने कहा- 'टूटेंगे पिछले रिकॉर्ड' 16 घंटे पहले SGPGI लखनऊ के निदेशक को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ.आरके धीमन को दिया पुरस्कार 16 घंटे पहले रुद्राभिषेक कर CM योगी ने प्रदेशवासियों के लिए की कामना, अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की दीं शुभकामनाएं 16 घंटे पहले रॉयल चलैंजर्स बैंगलोर से हार के बाद पंजाब किंग्स IPL 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर, RCB ने PBKS को 60 रनों से हराया 16 घंटे पहले आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा 59वां मुकाबला, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच 16 घंटे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली भर्ती, 10 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 16 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दी राहत, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत 11 घंटे पहले गोरखपुर में सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, कहा- रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा और सबका विकास 11 घंटे पहले एक मंच पर राहुल-अखिलेश ने भारी हुंकार, बोले- कानपुर को कामपुर बनाना लक्ष्य, सबको काम हमारी प्राथमिकता 10 घंटे पहले

HOLI पर अपनी राशि के अनुसार चुने रंग, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Blog Image

(Special Story) आस्था, उत्साह, आनंद और उल्लास का पर्व होली इस साल 25 मार्च यानि आज है। पूरे भारत में मनाया जाने वाला रंगों का यह त्योहार बहुत खास होता है। होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी यानि रंगों का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन सब लोग रंग,गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को बधाईयां देते हैं और सभी गिले-शिकवे मिटाकर लगे मिलते हैं। हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। रंगों का उचित चयन हमें सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को कौन सा रंग होली में खेलना चाहिए जिससे उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए... आइए हम बताते हैं कि किस राशि के व्यक्ति के लिए कौन सा रंगा भाग्यशाली है....

मेष और वृश्चिक राशि-

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के व्यक्तियों के लिए होली खेलने में लाल, पीले, गुलाबी और केसरिया रंग का प्रयोग करना अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपको अपने सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी और पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे। 

वृषभ और तुला राशि-

वृषभ और तुला राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को क्रीम, गुलाबी, हरा, फिरोजी या सिल्वर रंग या इससे मिलते-जुलते रंगों से होली खेलना बहुत शुभ रहेगा ऐसा करने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन और कन्या राशि- 

इन दोनों राशियों का स्वामी बुध होता है।  इसलिए जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों का हरा, नीला, जामुनी और सी ग्रीन कलर को होली के लिए शुभ एवं लाभदायक माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति और बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पति-पत्नी का दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

कर्क राशि-

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सिल्वर, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर की गुलाल और रंगों से होली खेलना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। 

सिंह राशि-

इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं।  जन्म कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति तथा उनकी प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीले या इससे मिलते हुए रंगों से होली खेलना बेहद शुभ रहेगा। इन रंगों का गुलाल उड़ाने से जहाँ आपके विचारों में सकारात्मक वृद्धि होगी वहीं आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। 

धनु और मीन राशि-

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इल राशि के जातकों को पीले, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग से होली खेलने से जन्म कुंडली में बृहस्पति जन्म दोष शांत होंगे। इन रंगों के प्रयोग से धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर और कुंभ राशि-

इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफेद या मिश्रित कलर के रंगों से होली खेलना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी, करियर में नए अवसर की प्राप्ति के साथ ही घर में सुख शांति बनी रहेगी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें