बड़ी खबरें

दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल कर पोस्ट की तस्वीर 22 घंटे पहले स्वाती मालीवाल केस में विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 22 घंटे पहले IPL 2024 का गणित, CSK बाहर, RCB प्लेऑफ में पहुंची, आज RR-SRH में से कोई एक टॉप-2 में करेगा फिनिश 22 घंटे पहले यूपी में पहली बार चुनाव में कोई बाहुबली नहीं, कभी एक साथ थे 16 विधायक-सांसद 22 घंटे पहले AI और साइबर सिक्योरिटी से कर सकेंगे पार्ट टाइम M.Tech, लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 विषयों में पार्ट टाइम M.Tech की सुविधा 22 घंटे पहले पांच साल में लखनऊ आज सबसे गर्म, 45 डिग्री अधिकतम तापमान, अभी चलती रहेगी हीटवेव 22 घंटे पहले एम्स (AIIMS) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी 22 घंटे पहले रेलवे में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 वर्ष, सैलरी 2 लाख से ज्यादा 22 घंटे पहले यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, उल्लंघन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 20 घंटे पहले प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर 18 घंटे पहले प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा, कहा- सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर 18 घंटे पहले

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, PM मोदी बनारस से, राजनाथ लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव

Blog Image
  • काशी से पीएम मोदी, राजनाथ फिर लखनऊ से मैदान में
  • जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को मौका
  • हेमामालिनी, पंकज चौधरी, टेनी को फिर से टिकट मिला

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। देश के विभिन्न राज्यों में 195 सीटों के लिए जारी पहली लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है। 

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें कुछ नामों को छोड़कर बाकी सांसदों को दोबारा मौका दिया गया है। 


जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया गया है। कृपाशंकर सिंह मूलत जौनपुर के निवासी हैं लेकिन महाराष्ट्र में रहते हैं। वहां मंत्री भी रहे। 

गोंडा से कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को टिकट मिला है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से रवि किशन को एक बार फिर मौका मिल गया है। 

श्रावस्ती से नृपेंद्र मिश्र के बेटे और एमएलसी साकेत मिश्र को टिकट दिया गया है। अंबेडकरनगर से रितेश पांडे इस बार भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। रितेश ने अभी हाल ही में बसपा को अलविदा कहकर भाजपा का साथ पकड़ा था। 

यूपी में 51 सीटों पर नाम घोषित-

काशी- नरेंद्र मोदी

कैराना- प्रदीप कुमार

मुज़फ़्फ़रनगर- संजीव बालियान 

नगीना- ओम कुमार

रामपुर- घनश्याम लोधी

संभल-   परमेश्वर लाल सैन

अमरोहा- कंवर सिंह तोमर

नोएडा- महेश शर्मा

बुलंद शहर-  डॉ. भोला सिंह

मथुरा- हेमा मालिनी 

आगरा- एसपी सिंह बघेल 

फतेहपुर सीकरी-    राजकुमार चाहर

एटा - राजवीर सिंह

आंवला-    धर्मेंद्र सिंह कश्यप

शाहजहांपुर-   अरुण कुमार सागर

खीरी- अजय मिश्रा

धौरहरह-  श्रीमती रेखा वर्मा

सीतापुर- राजेश वर्मा

हरदोई- जय प्रकाश रावत

मिश्रिख- अशोक कुमार रावत

उन्नाव- साक्षी महाराज

मोहनलालगंज- कौशल किशोर 

लखनऊ- राजनाथ सिंह 

अमेठी - स्मृति ईरानी

प्रतापगढ़- संगमलाल गुप्ता

फरूखाबाद- मुकेश राजपूत

इटावा-   राम शंकर कठेरिया

कन्नौज- सुब्रत पाठक

अकबरपुर- देवेंद्भोर सिंह (भोले)

जालौन- भानु प्रताप सिंह वर्मा

झाँसी- अनुराग शर्मा

हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

बांदा-     आरके सिंह पटेल

फ़तेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति

बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत

फैजाबाद- लल्लू सिंह

अंबेडकर नगर- रितेश पांडेय 

श्रावस्ती- साकेत मिश्रा 

गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह

गुमरियागंज- जगदंबिका पाल

बस्ती- हरीश द्विवेदी

संतकबीर नगर-  प्रवीण कुमार निषाद

महराजगंज-  पंकज चौधरी

गोरखपुर- रविकिशन शुक्ला 

कुशीनगर - विजय कुमार दुबे

बांसगांव- कमलेश पासवान

लालगंज- नीलम सोनकर 

आजमगढ़ - दिनेश लाल यादव, निरहुआ

सलेमपुर-   रविंद्र कुशवाहा

जौनपुर- कृपाशंकर सिंह

चंदौली- एमएन पाण्डेय

गांधीनगर से अमित शाह-

अमित शाह एक बार फिर गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोटा से मैदान में उतारे गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से मौका मिला है। 

28 महिलाएं-

बीजेपी की पहली लिस्ट में देश भर में 28 महिलाओं को टिकट दिया है। पहली लिस्ट में यूपी में पांच महिलाओं को मौका दिया गया है। मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार बनाई गई हैं। वहीं दूसरी ओर स्मृति ईरानी अमेठी से चुनावी रण में हैं।

सुरक्षित सीटें
नगीना - ओम कुमार
बुलंदशहर - डॉ भोला सिंह
आगरा - सत्यपाल सिंह बघेल
शाहजहांपुर - अरुण कुमार सागर
हरदोई - जय प्रकाश रावत
मिश्रिख - अशोक कुमार रावत
मोहनलाल गंज - कौशल किशोर
इटावा- डॉ राम शंकर कठेरिया
जालौन - भानु प्रताप सिंह वर्मा
बाराबंकी - उपेंद्र सिंह रावत
बांसगांव - कमलेश पासवान
लालगंज - नीलम सोनकर

 

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें