बड़ी खबरें

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा 19 घंटे पहले यूपी में मानसून का असर, आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 19 घंटे पहले UP के मुजफ्फरनगर में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात 19 घंटे पहले Telangana: सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 12 की मौत, 34 लोग घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान 16 घंटे पहले लॉ कॉलेज में दरिंदगी के बाद प्रशासन का फैसला, अनिश्चितकाल के लिए कक्षाएं स्थगित 12 घंटे पहले

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका अशोक चव्हाण ने पार्टी को बोला बाय

Blog Image

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दकी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने राज्य में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ ही अशोक चव्हाण ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने का ऐलान किया है। अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ते ही ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वह महाराष्ट्र के सत्तासीन भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। 

अशोक चव्हाण ने पत्र में क्या लिखा- 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। आपको बता दें कि चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

चव्हाण का राजनैतिक सफर-

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। विलासराव देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग,खान और प्रोटोकॉल मंत्री रहे हैं। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से 2019 में विधायक बने। वे दो बार के सांसद और चार बार विधायक रहे हैं। 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी इन्होंने निभाई है। 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए थे। 2014 में वे दूसरी बार सांसद बने।  इसके अलावा एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें