बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 16 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 16 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 15 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 15 घंटे पहले

पैपराजी पर क्यों भड़के रणबीर कपूर, क्या बोले जो हो गए वायरल ?

Blog Image

इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर विवादों में घिरे हुए हैं। महादेव बेटिंग एप केस में उनका नाम सामने आने के चलते एक्टर को ईडी की ओर से समन मिला है। इस वजह से चर्चा का बाजार गर्म है। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी पर नाराज होते नज़र आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला आखिर क्यों नाराज हुए रणबीर कपूर...

आखिर क्यों भड़के रणबीर कपूर-

फिल्मों में कमाल की एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए रणबीर कपूर जाने जाते हैं। पैपराजी को लेकर अक्सर रणबीर का नाम लाइमलाइट में बना रहता है। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि रणबीर कपूर  पैपराजी पर भड़क गए और उनका वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मुंबई में एक रेस्तरां से बाहर निकले। जैसे ही वे अपनी कार में बैठने लगे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। रणबीर कपूर इस व्यवहार से नाराज हो गए और उन्होंने पैपराजी को डांट दिया। रणबीर कपूर ने कहा, "क्या आप लोगों को कोई शर्म नहीं है? हम सिर्फ बाहर खाना खाने आए थे। हमें छोड़ दो।" इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर अपनी कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हलांकि देखा जाए तो रणबीर कपूर का गुस्सा जायज था। पैपराजी अक्सर सेलिब्रिटीज का पीछा करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्वीट-

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रणबीर कपूर के समर्थन में ट्वीट किया। लोगों ने कहा कि पैपराजी का व्यवहार अनुचित है और सेलिब्रिटीज को भी अपना निजी जीवन जीने का अधिकार है। यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़क गए हैं। इससे पहले भी, उन्होंने पैपराजी के व्यवहार के बारे में शिकायत की है। यह उम्मीद है कि रणबीर कपूर की घटना से पैपराजी कुछ सबक सीखेंगे और सेलिब्रिटीज के निजी जीवन में दखल देना थोड़ा कम कर देंगे।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें