बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 12 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 12 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 12 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 12 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 12 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 12 घंटे पहले

TV पर एक बार फिर से देखिए रामानंद सागर की  ''रामायण''

Blog Image

रामानंद सागर की ऐतिहासिक पॉपुलर टेलीविजन सीरीज रामायण एक बार फिर से टीवी पर दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर इसको एकबार फिर से 5 फरवरी से प्रसारित किया जाएगा। इस प्रसिद्ध टीवी सीरियल को 5 फरवरी 2024 से प्रतिदिन शाम 6 बजे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही इसका पुन: प्रसारण दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। 

 एक बार फिर इतिहास दोहराएगी रामायण-

रामानंद सागर की रामायण सीरीज जो पहली बार 1987 में टीवी पर प्रसारित हुई थी, दूरदर्शन पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार है। इस घोषणा ने उन फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है जो इस शो को इसके सांस्कृतिक महत्व और पुरानी यादों के लिए प्रिय मानते हैं। आपको बता दें कि  25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुए इस ऐतिहासिक सीरियल ने रिकॉर्ड तोड़ दर्शक जुटाए थे। इस सीरज ने 82 प्रतिशत की रिकॉर्ड-तोड़ दर्शकों की संख्या हासिल की, जिससे यह उस समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टेलीविजन सीरीज बन गई। अब इसके दोबारा शुरू होने की जानकारी दी गई है।

चप्पल उतारकर 'रामायण' देखते थे लोग-

याद कीजिए 80 का वो दशक जब टीवी पर रामायण सीरियल शुरू होता था तब चारों-ओर सन्नाटा छा जाता था। लोग भक्तिभाव में सराबोर होकर रामायण देखते थे। वर्ष 1987 में टेलीकास्ट हुए प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'रामायण' को देखने के लिए लोग चप्पल उतारकर और सिर पर पल्लू रखकर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे।  इतना ही नहीं इस सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जहां भी जाते थे लोग श्रीराम कहते हुए उनके कदमों में गिर जाया करते थे। एक बार एक्टर ने खुद भी एक ऐसा किस्सा सुनाया था कि जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया था। अरुण गोविल ने अपने एक  इंटरव्यू में बताया था कि एक बार एक बेबस महिला उन्हें श्रीराम को ढूंढते हुए उनके शो के सेट पर आ गई थी।  महिला सेट पर आकर सबसे पूछने लगी कि श्रीराम कहां है? उसक गोद में एक बच्चा था। सेट पर लोगों ने उसे मेरी ओर भेज दिया। पहले तो वह मुझे टी-शर्ट में देखकर पहचान नहीं पाई। इसके बाद वह आकर मेरे कदमों में गिर गई। मैं बहुत घबरा गया था। मैंने उससे पूछा कि आप क्या कर रही हैं? प्लीज मेरे पैर छोड़िए। उस महिला ने रोते हुए अपने बच्चे को मेरे कदमों में रख दिया।

अरुण गोविल को आज भी भगवान की तरह मिलता है सम्मान-

टीवी पर रामायण के दौरान अरूण गोविल की ऐसी पहचान बनी कि आज भी लोग उनमें भगवान राम का अक्स देखते हैं। 80 के दशक से शुरू हुआ सिलसिला आज भी जारी है। रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल को लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानते हैं। आपको याद होगा कि बीते वर्ष भी अरुण गोविल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें एपरपोर्ट पर एक महिला ने जैसे ही अभिनेता को देखा तो दंडवत होकर प्रणाम करने लगी। महिला इतनी भावुक हो गई थी  कि उसकी आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी थी। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। आज भी जनमानस में उनके द्वारा निभाया गया भगवान राम का किरदार बसा हुआ है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें