बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

शैलेश लोढ़ा को मिला न्याय, शो के मेकर्स को शैलेश को करना होगा इतने का भुगतान

Blog Image

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा तो आपने देखा ही होगा। इस शो ने बीते 14 सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसकी लोकप्रियता के चलते इसके किरदारों ने दर्शकों के दिलों एक अलग ही जगह बना ली थी लेकिन पिछले कुछ महीनों में ये शो अपने विवादों के चलते जाना जाने लगा। शो के कई सितारों ने अचानक शो छोड़कर इससे दूरी बना ली। कुछ सितारों ने कई आरोप भी लगाए। इन्हीं में एक नाम था शैलेश लोढ़ा का। 

शैलेश लोढ़ा का क्या था विवाद-

शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्म शो में तारक मेहता का रोल प्ले किया था। लोगों को उनका किरदार काफी पसंद भी आया था। लेकिन शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी से एक विवाद होने के नाते शैलेश लोढ़ा को इस शो को छोड़ना पड़ा। साल 2022 में शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ने की घोषणा की थी। वहीं साल 2023 की शुरुआत में उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ उनकी बकाया सैलरी ना चुकाने का मामला दर्ज कराया था। 

शो के मेकर्स को करना होगा इतना भुगतान-

खबर यह है कि इस केस में शैलेश लोढ़ा की जीत हुई है। खबरों के मुताबिक शैलेश लोढ़ा और मेकर्स के बीच चल रहे केस में कोर्ट का फैसला आ चुका है। कोर्ट के फैसले के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रड्यूसर को शैलेश लोढ़ा को सेटलमेंट के तौर पर 1,05,84,000  का भुगतान करना होगा। यानी अब शैलेश लोढ़ा को एक करोड़ से ज्यादा रुपए मिलेंगे।

शैलेश लोढ़ा ने कही ये बात-

कोर्ट का फैसला आने के बाद शैलेश लोढ़ा ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि ये सच्चाई की जीत है। उन्होंने कहा कि उनकी यह लड़ाई कभी पैसे की थी ही नहीं। यह न्याय और आत्म सम्मान से जुड़ा हुआ मामला था। उनका मानना है कि इस फ़ैसले के आ जाने के बाद उन्होंने बड़ी जंग जीत ली हैं। शैलेश लोढ़ा ने कहा कि वह चाहते थे कि अपना बकाया चुकाने के लिए मैं कुछ कागजात पर साइन करू। उनकी कुछ शर्ते थीं कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते आदि। लेकिन मैं झुका नहीं। मैं अपना पैसा पाने के लिए किसी कागज पर साइन क्यों करूं। इसके साथ ही शैलेश लोढ़ा ने खुलासा किया कि मेकर्स ने एक और एक्टर की तीन साल की पेमेंट नहीं दी है। हलांकि उन्होंने एक्टर का नाम बताने से मना किया। 

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें