बड़ी खबरें

पीएम मोदी का आज ओडिशा में चुनावी दौरा, बेरहामपुर और नबरंगपुर में करेंगे रैलियां एक घंटा पहले प्रियंका गांधी का अमेठी और रायबरेली दौरा आज, कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की करेंगी शुरुआत एक घंटा पहले सीएम योगी की आज उन्नाव-हरदोई और शाहजहांपुर में चुनावी रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित एक घंटा पहले यूपी की जौनपुर सीट पर बसपा ने आखिरी वक्त पर बदला प्रत्याशी, बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला का कटा टिकट एक घंटा पहले मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में शिवपाल यादव पर FIR, पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में प्राथमिकी लिखकर शुरू की जांच एक घंटा पहले आईपीएल 2024 के 54वें मुकाबले में कोलकाता की 98 रनों से जीत, लखनऊ को दूसरी बार दी मात एक घंटा पहले आईपीएल 2024 के 55 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी टक्कर, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच एक घंटा पहले NEET UG 2024 परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका, पटना पुलिस की हिरासत में 5 संदिग्ध एक घंटा पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर निकाली भर्ती, 10 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई एक घंटा पहले इंडियन नेवी ने अग्निवीर भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन, 13 मई से शुरू आवेदन, 27 मई 2024 है अप्लाई करने की लास्ट डेट एक घंटा पहले

58 साल के हुए सलमान खान,जानिए अब तक शादी न करने का राज!

Blog Image

(Special Story) बॉलीवुड के भाई जान और दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान आज 58 साल के पूरे हो गए हैं। आज वह अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सुबह से ही उनके बंगले के बाहर फैंस का तांता लगा हुआ है। बीती रात सलमान खान ने अपने बर्थडे का जश्न सबसे छोटी बहन अर्पिता शर्मा के घर मनाया। जिसमें उन्होंने अपनी भांजी आयत के साथ बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान सलमान खान की बर्थडे पार्टी पर अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी में बॉबी देओल समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस के साथ साथ कई बड़े सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

लाखों दिलों पर आज भी राज करते है सल्लू- 

सलमान खान का वास्तविक उम्र क्या है? - Quora

आपको बता दे कि अब तक कुवारें रहने वाले सलमान खान को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। तीन दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले भाईजान आज खुद एक ब्रांड बन चुके हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने व्यवहार और सोशल वर्क से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि सलमान खान ने अब तक आखिर शादी क्यों नहीं की। जहां आज के समय में भी लाखों लड़कियां उनकी एक झलक देखने के लिए लाइन में लगी रहती है। ऐसे सल्लू भाई अब तक क्यों कुवांरे बैठे है। क्या उन्हें कभी किसी से प्यार नहीं हुआ या इसके पीछे की कोई और वजह है, तो आइये इन्हीं सब बातों को जाननें के लिए सलमान खान के अब तक के सफर को जानतें हैं...... 

कैसे पड़ा सलमान का नाम अब्दुल राशिद-

Salman Khan grandfather Abdul Rashid Khan was DIG of Indore | सलमान खान के  दादा थे दबंग DIG, रिवॉल्वर नहीं डंडा रखते थे साथ| Hindi News, बॉलीवुड

आपको बता दे कि सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पूरा नाम (Abdul Rashid Salim Salman Khan) है। उनके दादा अब्दुल राशिद खान अफगानिस्तान से आकर भारत के मध्य प्रदेश में बस गए थे और उन्ही के नाम पर सलमान खान का नाम रखा गया था। उनके पिता सलीम खान ने पहला विवाह सुशीला चरक नामक एक मराठी हिन्दू महिला से किया जिन्होंने विवाहोपरान्त अपना नाम सलमा रख लिया। सलमान खान भाईयों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सिंधिया स्कूल ग्वालियर से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के बांद्रा में सेंट स्टैनिस्लास स्कूल में दाखिला लिया और अपनी पढ़ाई पूरी की। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सलमान ने ब्रांदा के सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया था। हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। कॉलेज छोड़ने के बाद सलमान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कुछ दिन काम किया। 

1988 में शुरु किया फिल्मी करियर-

कभी 75 रुपए कमाते थे सलमान,आज एक फिल्म का लेते हैं 150 करोड़ इतनी संपत्ति  के हैं मालिक - salman khan birthday special-mobile

आपको बता दे कि सलमान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से सहायक अभिनेता के रूप में की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया और रातों-रात लोगों की नजरों में छां गए। यह फिल्म उस समय में भारत की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों से एक फिल्म बन गई। इस फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का पुरस्कार मिला व फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकन भी प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में कई दमदार फिल्में की, जो एक से बढ़कर एक सुपरहिट गई। जिसमें सनम बेवफा, कुर्बान, साजन, पत्थर के फूल ,दिल तेरा आशिक, अंदाज अपना- अपना, हम आपके है कौन, करन अर्जुन, जीत, खामोशी, जुड़वा, औजार, दीवाना मस्ताना, जब प्यार किसी से होता है, प्यार किया तो डरना क्या, चोरी चोरी चुपके चुपके, बंधन, कुछ कुछ होता है थी।

सलमान को किससे हुआ बेपनाह प्यार- 

Salman Khan Aishwarya Rai Love Story: Know The Controversial Unfinished  Break Up Story Of Bollywood Couple - Entertainment News: Amar Ujala - Love  Story:बेपनाह मोहब्बत से हाथ में फ्रैक्चर तक, दिल तोड़
 
इसके बाद सलमान खान ने 1999 में पहली बार ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम मूवी में काम किया। खबरों की मानें तो इस दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों की रिश्ता काफी समय तक चला। दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत किया करते थे, दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते थे, लेकिन कुछ समय बाद किसी वजह को दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। इसके बाद सलमान खान ने किसी से प्यार नहीं किया और अभी तक कुवांरे हैं।

कौन थी संगीता बिजलानी- 

Salman Khan was about to marry Sangeeta Bijlani relationship break after  the cards distributed संगीता बिजलानी से शादी करने वाले थे सलमान खान, कार्ड  बंटने के बाद क्यों टूटा रिश्ता ...

हांलाकि चर्चाओं की मानें तो इससे पहले सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी के साथ भी जोड़ा जा चुका था। बताया जाता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानीकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। इसके बाद भी एक्टर ने अब तक शादी नहीं रचाई हैं। जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया था कि संगीता बिजलानी और सलमान की शादी के कार्ड भी छप चुके थे। दोनों की शादी की ताखिर भी तय हो गई थी। इतना ही नहीं खुद सलमान ने भी उस दौरान एक बातचीत के दौरान यह कहा था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके बाद दोनों की शादी के खबरों के बीच एक चौकाने वाली खबर आई। इस खबर के अनुसार दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर संगीता ने 14 नवंबर 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। हांलाकि सलमान खान ने ब्रेकअप के बाद भी अपने करियर को जारी रखा और इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

सलमान ने की फाउंडेशन की स्थापना-

पछतावे का सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल है सलमान खान का 'Being Human' - How salman  khan created being human and helped thousands

आपको बता दे कि 2007 में सलमान खान ने बीईंग ह्यूमन फाउंडेशन की स्थापना की, जो भारत में वंचित लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करती है। ये फाउंडेशन मुंबई के अक्षरा हाई स्कूल के 200 बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है। इस संस्था के अनुदान का मुख्य स्रोत बीइंग ह्यूमन ब्रांड की वस्तुओं की बिकरी है, जिनसे २०१६ में ३०० करोड़ रुपिये प्राप्त हुए थे। फ़ाउन्डेशन कई नि:शुल्क कार्यों का समर्थन करता है।

फैंस को अभी रहता है मूवी का इंतजार- 

Salman Khan के Bollywood में 33 साल पूरे, जानें कैसा रहा अब तक का फिल्मी  सफर? - Indianarrative

आज भी सलमान खान  के फैंस उनकी मूवी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में आई सलमान खान की मूवी टाइगर जिंदा हैं फिल्म को उनके फैंस ने खूब पंसद किया। हांलाकि इससे पहले भी उनकी 2017 में आई टाइगर जिंदा है, सुल्तान,  बजरंगी भाईजान, किक, प्रेम रतन धन पायो,  एक था टाइगर,  भारत, बॉडीगार्ड, रेडी, दबंग, दबंग 2 को खूब पंसद किया गया। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें