बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

OMG 2 का ट्रेलर लॉन्च, 11 अगस्त को सिनेमाघरों होगा अक्षय का 'तांडव'

Blog Image

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर विवादों में घिरी फिल्म OMG 2 का ट्रेलर एक दिन की देरी के बाद आखिरकार आज रिलीज हो गया। जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। जबकि साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी  में अक्षय कुमार कृष्ण की भूमिका में दर्शकों को काफी पसंद आए थे।

कांति मुद्गल की जिंदगी की कहानी है OMG 2- 

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है। यह एक आम आदमी कांति शरण मुद्गल की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमते है। कांति के किरदार में आपको पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। भगवान शिव में पूरा विश्वास रखते हैं । उसके बेटे के साथ एक हादसा होता है। जिसकी वजह से वो देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है। अपने बेटे की शान की खातिर वो देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ता है। उसकी इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं। 

OMG 2 के ट्रेलर में क्या है ?

ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को न्याय दिलाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कोर्ट में उनकी लड़ाई यामी गौतम के साथ होती है। वहीं अक्षय कुमार उनका हरदम साथ दे रहे हैं। फिल्म के माध्यम से हमारे समाज के कुछ मुद्दों को सामने  लाने की कोशिश की गई है। देश की शिक्षा प्रणाली जो कि हमारे बच्चों का भविष्य बनाती है उस पर भी सवाल उठाए जाएंगे। फिल्म OMG की तरह ही इस बार भी लोगों तक बड़ा संदेश पहुंचाया जाएगा। फिल्म के जरिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास किया गया है।

अक्षय और पंकज के साथ 'राम' भी आएंगे नज़र -

एक्टर अक्षय कुमार डायलॉग, सिक्स पैक और चेहरे पर मुस्कान के साथ शिव के अवतार में बढ़िया नजर आ रहे हैं। जैसे उनका कृष्ण अवतार लोगों के दिलों में घर कर गया था वैसे ही अक्षय का शिव वाला अवतार भी ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर देगा। पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मजा ही अलग होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर में फिल्म के कलाकारों की परफॉर्मेंस की झलक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी काफी धमाकेदार होने वाली है।ओएमजी 2 में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम, पवन मल्होत्रा, गोविंद नामदेव और अरुण गोविल भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। ये केप ऑफ गुड  फिल्म्स , अश्विन वर्दे, विपुल शाह, राजेश बहल के प्रोडक्शन तले बनी है।  फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें