बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 12 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 12 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 11 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 11 घंटे पहले

1 साल की हुई कपूर खानदान की सबसे छोटी गुड़िया

Blog Image

बॉलीवुड के जाने मानें कपूर खानदान की आज सबसे छोटी सी गुड़िया राहा का जन्मदिन है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा आज एक साल की पूरी हो चुकी है। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्यों ने राहा को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनकी दादी और नानी ने भी राहा के पहले बर्थडे पर जमकर प्यार लुटाया है। जहां एक तरफ राहा की दादी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर बधाई दी तो वहीं दूसरी तरफ राहा की नानी सोनी राजदान ने एक बेहद ही खास फोटो शेयर कर नाती को बधाई दी। दोनों ने ही अपनी गुड़िया के पहले बर्थडे  पर अलग-अलग तरीके से प्यार लुटाया है। 

आज एक साल की हो गई राहा-

आपको बता दे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर, 2023 को 1 साल की हो गईं। राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम "राहा" रखा है, जिसका अर्थ है "खुशी" होता है। वहीं दोनों ही अपने काम के साथ-साथ अपनी बेटी राहा के साथ भी पूरा समय बिताते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन  इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के साथ बिताए गए पलों के बारे में शेयर करते हुए नजर आते हैं। 

दादी और नानी ने जमकर लुटाया प्यार-

वहीं आज नीतू कपूर ने अपनी पोती राहा के पहले जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट शेयर करते हुए लिखा कि "देखते ही देखते वह 1 साल की हो गयी। मेरी प्यारी सी गुड़िया राहा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।" नीतू कपूर के इस नोट से पता चलता है कि वह अपनी पोती से कितनी प्यार करती हैं। वहीं राहा की नानी सोनू राजदान ने राहा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरी प्यारी नाती राहा, तुम्हारे पहले जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। तुम बहुत प्यारी हो। मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।" 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें