बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 2 महीने पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 2 महीने पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 2 महीने पहले

'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो', गदर मचाने वाली है Gadar 2

Blog Image

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म Gadar 2 इस समय काफी चर्चा में है। आपको याद होगा जिस तरह से गदर ने  22 साल पहले गदर मचाया था, ठीक उसी तरह से अब फिर से गदर मचाने आ रही है Gadar 2 यानी गदर का दूसरा भाग जो अब पूरी तरीके से तैयार है। गदर में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी दर्शकों के सीधे दिलों तक उतरी थी। उसी को देखते हुए हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। और इसी बीच गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया है। 

गदर 2 के टीजर में क्या है-
फिल्म Gadar 2 के टीजर की बात करें तो इसकी शुरूआत में एक महिला की आवाज आती है। जिसमें वो कहती है कि दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वर्ना इस बार दहेज में पूरा पाकिस्तान ले जाएगा। इसके बाद फिर एंग्री यंगमैन के तौर पर एंट्री होती है सनी देओल की। टीजर में सनी देओल इस बार हैंड पम्प की जगह पर एक बड़ा सा कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर लिखकर आता है कि सिंह इज बैक। आपको बता दें कि  Gadar 2 फिल्म 11 अगस्त 2023 को  सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

दोबारा क्यों रिलीज हुई गदर-
आपको बता दें कि गदर 2 की रिलीज से पहले ही सिनेमाघरों में गदर- एक प्रेम कथा को रिलीज किया गया है। जो कि बॉलीवुड की पीरियड एक्शन फिल्म है।इसमें सिख परिवार के तारा सिंह और सकीना की अद्भुत प्रेम कहानी दिखाई गई थी। उसी कहानी को 22 साल बाद एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज किया गया है। जिससे लोगों को तारा सिंह और सकीना की कहानी एक बार फिर से ताजा हो जाए और दर्शक फिल्म के अगले भाग से जुड़ाव महसूस कर सकें।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें