बड़ी खबरें

रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आज, लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी की पहली जनसभा 13 घंटे पहले पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 20 मई को होगा मतदान 13 घंटे पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ (AKTU) के स्टूडेंट बनेंगे आर्टिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट, एआई फंडामेंटल्स की दी जाएगी ट्रेनिंग 13 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की दांव पर लगी प्रतिष्ठा, लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी मैदान में 4 प्रत्याशी 13 घंटे पहले IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ, चौथे स्थान के लिए चेन्नई और आरसीबी में जंग 13 घंटे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगा 68वां मुकाबला, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 13 घंटे पहले दुनिया की टॉप 2 हजार यूनिवर्सिटीज में 64 इंडियन इंस्टीट्यूट्स शामिल, पहले नंबर पर IIM-A, टॉप 10 में हैं 4 IITs 13 घंटे पहले मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में 108 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, 56 साल है एज लिमिट 13 घंटे पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट vasantakfi.ac.in पर 7 जून 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 13 घंटे पहले भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट 9 घंटे पहले

पूर्व IAS अभिषेक सिंह का सनी लियोनी के साथ आ रहा रैप सॉन्ग, इस्तीफा देने के बाद बॉलीवुड में बना रहे करियर

Blog Image

पूर्व IAS अभिषेक सिंह जो अपने काम नहीं बल्कि कई और वजहों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने नई राह तलाश कर ली है। उन्होंने बॉलीवुड की दुनियां की ओर रुख किया है। अभिषेक ने मंगलवार को सनी लियोनी के साथ अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग रिलीज करने वाले हैं। 

अभिषेक ने लिखा-'मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं-

पूर्व IAS अभिषेक सिंह ने दशहरे के  दिन शूटिंग खत्म होने पर सनी लियोनी के साथ वीडियो पोस्ट कर फैंस को दशहरे की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सनी लियोनी जल्द ही जौनपुर आएंगी। अभिषेक ने लिखा- रैप सॉन्ग 'मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं...खुद ही गाया है। जौनपुर के मेरे सभी भाइयों, बहनों  और बुजुर्गों के लिए कितना शुभ दिन है। हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है.. "मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं"। सनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। आप सभी से जल्द ही मुलाकात होगी।

2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में थे कार्यरत-

आपको बता दें कि अभिषेक सिंह को  2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी।  जिसके बाद 2018 में प्रतिनियुक्ति की समय सीमा को दो बार बढ़ाया गया। इसके बाद 30 जून 2022 को यूपी कैडर भेज दिया गया। उन्होंने यूपी में लंबे समय तक ज्वाइनिंग नहीं की और छुट्टी पर रहे। नियुक्ति विभाग की तरफ से अभिषेक सिंह से लिखित में जवाब मांगा गया। लेकिन लंबी अवधि तक कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद नियुक्ति विभाग के उच्चाधिकारी ने IAS अभिषेक सिंह के इस्तीफे की पुष्टि की

गुजरात विधान सभा चुनाव के आब्जर्वर से गया था हटाया-

यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को नवंबर महीने में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेक्षकों की सूची में शामिल किया गया था। उन्होंने प्रेक्षक ड्यूटी का कार्यभार भी ग्रहण किया। लेकिन इस दौरान अभिषेक सिंह ने वहां कार के आगे फोटो खिंचवाने और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने पर निर्वाचन आयोग ने उचित आचरण न किए जाने पर 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया गया।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें