बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 12 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 12 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 12 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 12 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 12 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 12 घंटे पहले

कॉफी विद करण सीजन 8 पहली बार आ सकती है दीपवीर की जोड़ी, शेयर करेगी सीक्रेट्स

Blog Image

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पूरे पांच साल हो चुके हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी एक बेहद भव्य और रोमांटिक थी। हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी शादी सीक्रेट्स नहीं शेयर किये हैं लेकिन फिर भी बताया जाता है कि दोनों एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पानी की तरह पैसे बहाए थे।

दीपवीर जोड़ी शो में शेयर कर सकती है कई सीक्रेट्स-  

हाल ही में, ऐसी खबरें आई हैं कि दोनों "कॉफी विद करण सीजन 8" में आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो दोनों इस शो में एक साथ पहली बार दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस शो में, दोनों अपनी शादी के बारे में कई सीक्रेट्स शेयर कर सकते हैं। साथ ही, वे अपनी शादी के कुछ अनदेखे क्लिप्स भी दिखा सकते हैं और यह खबर दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए बहुत रोमांचक है। वे दोनों की शादी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

26 अक्टूबर को आएगा कॉफी विद करण सीजन 8

इसी के साथ बता दे कि करण जौहर जल्द ही अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ वापस आएंगे। हर कोई यह देखने के लिए पहले से ही बेसब्र है कि  26 अक्टूबर को "कॉफी विद करण सीजन 8" में कौन आएगा।  दोनों "कॉफी विद करण सीजन 8" में आते हैं, तो यह शो का एक बहुत ही खास एपिसोड होगा। इस एपिसोड को देखने के लिए दीपिका और रणवीर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दीपवीर की जोड़ी बॉलीवुड की नम्बर-1 जोड़ियों में से एक है-

वहीं अगर दोनों के रिश्ते के बारें में बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अपने प्यार को खुलकर जाहिर करने से नहीं डरते।

दीपिका अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रणवीर के बारे में बात करती हैं। वह उनकी तारीफ करती हैं और उनके प्रति अपने प्यार को व्यक्त करती हैं। रणवीर भी दीपिका के प्रति अपना प्यार सोशल मीडिया पर जाहिर करते हैं। वह अक्सर उनके पोस्ट पर कमेंट करते हैं और उन्हें प्यार भरे संदेश भेजते हैं।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें