बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

टाइम मैगजीन के कवर पेज पर दीपिका पादुकोण को मिली जगह

Blog Image

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को टाइम मैगजीन ( TIME magazine) के कवर पेज पर जगह मिली है। मैगजीन ने कवर पेज पर जगह देते हुए लिखा है' दीपिका पादुकोण वो ग्लोबल स्टार हैं जो पुरे विश्व को बॉलीवुड तक लाई हैं। आपको बता दे कि अभी हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म' पठान' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ग्लोबल स्तर पर चर्चित रहने को लेकर टाइम ने अपने मैगजीन के फ्रंट पेज पर जगह दी है। इससे पहले टाइम ने अपने कवर पेज पर ऐश्वर्या राय, परवीन बाबी,आमिर खान, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को जगह दी थी।

1976 में परवीन बाबी को मिली थी जगह 

टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी को 1976 जगह दी थी। इसके साल 2003 में प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, 2004 में किंग खान के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, 2012 में आमिर खान तो 2016 में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को जगह मिली थी। 

2018 में भी मैगजीन ने दीपिका को दी थी जगह 

ये पहली बार नहीं है जब टाइम ने दीपिका को मैगजीन में जगह दी है। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण को मैगजीन ने 100 इन्फ्लूएंशल लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। अभी कुछ ही दिनों पहले दीपिका ने ऑस्कर अवार्ड समारोह में प्रजेंटर के तौर पर हिस्सा लिया था। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री ने फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को भी रिलीव किया था। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें