बड़ी खबरें

तय समय से आठ दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, 16 साल में सबसे जल्दी भारत में दी दस्तक एक दिन पहले ट्रंप के 25% टैरिफ के बावजूद भारत में बने आईफोन अमेरिका में होंगे सस्ते एक दिन पहले कांग्रेस ने नीति आयोग को बताया 'अयोग्य निकाय', कहा ये सिर्फ पाखंड और भेदभाव बढ़ाने वाली कवायद एक दिन पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक; ममता ने बनाई दूरी एक दिन पहले कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी की अधिसूचना एक दिन पहले

बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पुलिस को मोबाइल से मिली 4 ऑडियो क्लिप

Blog Image

बॉलीवुड से आज दुखभरी खबर सामने आई। जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की खुदकुशी की खबर ने उनके चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया। देवदास, जोधा-अकबर, लगान जैसी फिल्मों के सेट डिजाइनर नितिन देसाई का शव अपने ही स्टूडियो में संदिग्ध हालात में लटका मिला। बताया जा रहा है कि नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली। सूत्रों का कहना है कि नितिन पर करीब ढाई सौ करोड़ रुपए का कर्ज था। उनकी कंपनी ND स्टूडियो काफी कर्जे में थी। नितिन ने एक कंपनी से 180 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। ब्याज मिलाकर कर्ज की रकम ढाई सौ करोड़ रुपए हो चुकी थी। पुलिस ने मुताबिक सुबह 9:00 बजे नितिन का शव रस्सी से लटका मिला। घटना के तुरंत बाद डॉग स्क्वायड के साथ टीम वहां पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

क्या कर्ज के चलते की खुदकुशी?

बताया जा रहा है कि नितिन ने जिस कंपनी से कर्ज लिया था उसने वसूली के लिए कानूनी कदम उठाए थे। कंपनी ने जिलाधिकारी को भी स्टूडियो को जब्त करने का भी प्रस्ताव दिया था। ND स्टूडियो के सील होने की भी आशंका बनी हुई थी। दूसरी तरफ नितिन के फोन से पुलिस को ऑडियो क्लिप भी मिली है। जिसमें 4 लोगों का का जिक्र है। नितिन देसाई की कंपनी एन डी आर्ट्स वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटे ने ईसीएल कंपनी के जरिए 185 करोड़ का लोन, दो बार में लिया था। पहला 2016 में और दूसरा 2018 में। जब 2020 में जो लोन चुकाने की बात आई तो सारी समस्या शुरू हुई।

नितिन के सम्मान में अक्षय ने रोका OMG 2 का ट्रेलर लॉन्च-

आज फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला था लेकिन नितिन देसाई की याद और सम्मान में अक्षय कुमार ने ट्रेलर लांच 1 दिन के लिए पोस्टपोन कर दिया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा... नितिन देसाई के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।  प्रोडक्शन डिजाइन में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता है। हम उनके सम्मान में  OMG 2 का ट्रेलर लांच आज नहीं कर रहे हैं।  ट्रेलर लॉन्च कल सुबह 11:00 आपको देखने को मिलेगा।

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें