बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 2 महीने पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 2 महीने पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 2 महीने पहले

Prithvi Shaw और Sapna Gill के विवाद में बड़ा खुलासा

Blog Image

इंडिया टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ कुछ दिनों पहले एक सोशल मीडिया इन्फुएंसर के साथ हुए विवाद को लेकर चर्चा में थे। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ मुंबई में एक पॉर्टी में शामिल होने गए थे और इस दौरान सोशल मीडिया इन्फुएंसर सपना गिल के साथ सेल्फी के चक्कर में विवाद हो गया था। जिसके बाद शॉ ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की थी और फिर पुलिस ने सपना गिल के ऊपर कार्रवाई की थी। लेकिंन इस बीच सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। अब इस मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि सपना गिल द्वारा पृथ्वी शॉ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला झूठा और बेबुनियाद है। पृथ्वी शॉ के द्वारा सेल्फी लेने से मना करने के बाद सोशल मीडिया इन्फुएंसर सपना गिल नशे में थीं और उन्होंने शॉ की कार का पीछा भी किया था और उसके बाद विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार इस मामले में सपना गिल दोषी हैं। दरअसल, पृथ्वी शॉ के द्वारा सेल्फी नहीं देने पर गुस्से में उन्होंने शॉ के साथ मारपीट की। पूरा मामला 15 फरवरी 2023 की है। पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त डिनर के लिए के होटल गए थे और इस दौरान पृथ्वी शॉ के साथ दो लोगों ने सेल्फी ली और बाद में उन्होंने अपने साथ कुछ और लोगों को ले आए और उनके साथ भी सेल्फी लेने की बात बोली जिसके बाद शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया था।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें