बड़ी खबरें

रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आज, लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी की पहली जनसभा 13 घंटे पहले पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 20 मई को होगा मतदान 13 घंटे पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ (AKTU) के स्टूडेंट बनेंगे आर्टिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट, एआई फंडामेंटल्स की दी जाएगी ट्रेनिंग 13 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की दांव पर लगी प्रतिष्ठा, लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी मैदान में 4 प्रत्याशी 13 घंटे पहले IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ, चौथे स्थान के लिए चेन्नई और आरसीबी में जंग 13 घंटे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगा 68वां मुकाबला, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 13 घंटे पहले दुनिया की टॉप 2 हजार यूनिवर्सिटीज में 64 इंडियन इंस्टीट्यूट्स शामिल, पहले नंबर पर IIM-A, टॉप 10 में हैं 4 IITs 13 घंटे पहले मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में 108 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, 56 साल है एज लिमिट 13 घंटे पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट vasantakfi.ac.in पर 7 जून 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 13 घंटे पहले भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट 9 घंटे पहले

ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 12th फेल

Blog Image

फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया हुआ है। फिल्म को दर्शकों से भी खूब सराहना और प्यार मिल रहा है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है कि फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है।

मेस्सी ने दी ये जानकारी-

फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मेस्सी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हम सभी के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है। 12वीं फेल एक ऐसी फिल्म है जिस पर हम सभी को बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि फिल्म 12th फेल को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री के रूप में भेजा गया है। यह एक ऐसी कहानी है जो लाखों युवाओं से जुड़ी है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होगी।"
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को भी ऑस्कर 2024 में इंडिपेंडेंट एंट्री मिली है। वहीं भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियली एंट्री मलयाली फिल्म 2018 को मिली है।

फिल्म 12वीं फेल एक आईपीएस की कहानी-

फिल्म 12वीं फेल एक आईपीएस अधिकारी की कहानी है जो कई बार फेल होने के बाद भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी के अलावा मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और संजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12वीं फेल, लेखक अनुराग पाठक की पुस्तक पर आधारित है, जो आईपीएस मनोज कुमार की वास्तविक जीवन पर लिखी गई है। मनोज कुमार ने सालों पहले 12वीं पास कर चपरासी की नौकरी करने का सपना देखा था। पास होने के लिए उन्होंने नकल का सहारा लेने का मन बना लिया, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनका लक्ष्य बदल गया। मनोज कुमार मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले थे। उनके पिता एक किसान थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। मनोज कुमार पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे और बार-बार परीक्षा में फेल होते थे। 12वीं की परीक्षा में भी उन्हें असफलता मिली। उसके बाद उनको पता चला कि एसडीएम को कितनी पावर होती है फिर उन्होंने UPSC की परीक्षा की तैयारी शुरू फिर कैसे क्या हुआ यही सब फिल्म में दिखाया गया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें