बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 2 दिन पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 2 दिन पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 2 दिन पहले

सीएम योगी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दी सलाह,कहा पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग

Blog Image

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के डीवीएन पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस मौके पर कार्यक्रम में सीएम के साथ कुलपति प्रो पूनम टंडन, विद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह, प्रो बीएन शर्मा, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन शुक्ला, डॉ त्रिभुवन मिश्रा व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय संगोष्ठी सभा को किया संबोधित- 

आपको  बता दे कि गोरखपुर में ग्विदिजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ICSSR द्वारा 'पर्यावरण, प्रोद्योगिकी एवं सतत ग्रामीण विकास' के मुद्दे पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने सभी लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसे स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल, जीव, जन्तु सब पर्यावरण का हिस्सा हैं। दिल्ली एनसीआर में इस समय वातावरण दूषित है। मैंने खुद जाकर देखा है। पराली जलाने के कारण हरियाणा, दिल्ली क्षेत्र में वातावरण प्रदूषित हो गया है। 

उन्होंने कहा कि हमने विकास तो किया लेकिन इस बिसात पर कि ग्रीन कम्पोस्ट से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी लेकिन जलाकर उससे पूरा क्षेत्र जहरीली गैस चैंबर मे तब्दील होता जा रहा है।  2016 में UNO ने सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किए। इसके तहत 16 गोल्स को निर्धारित किया गया, जिन्हें प्राप्त करना हर मानव जाति के लिए जरूरी बताया गया। इन गोल्स में शिक्षा, रोजगार के साथ पर्यावरण भी एक हिस्सा है। दुनिया के देश जो समुद्र से जुड़े हुए है, उनपर यह ज्यादा लागू होता है। भारतीय समाज पर्यावरण के प्रति हमेशा से जागरूक रहा है। सदियों से कहा जा रहा है कि यह धरती हमारी माता है। इसलिए हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।  

 सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा-

इसी के साथ बता दे कि सीएम योगी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर गए हैं। जिसके चलते गोरखपुर के दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सभागार में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और विद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा 'पर्यावरण प्रौद्योगिकी एवं सतत ग्रामीण विकास' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें