बड़ी खबरें

दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल कर पोस्ट की तस्वीर 9 घंटे पहले स्वाती मालीवाल केस में विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 9 घंटे पहले IPL 2024 का गणित, CSK बाहर, RCB प्लेऑफ में पहुंची, आज RR-SRH में से कोई एक टॉप-2 में करेगा फिनिश 9 घंटे पहले यूपी में पहली बार चुनाव में कोई बाहुबली नहीं, कभी एक साथ थे 16 विधायक-सांसद 9 घंटे पहले AI और साइबर सिक्योरिटी से कर सकेंगे पार्ट टाइम M.Tech, लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 विषयों में पार्ट टाइम M.Tech की सुविधा 9 घंटे पहले पांच साल में लखनऊ आज सबसे गर्म, 45 डिग्री अधिकतम तापमान, अभी चलती रहेगी हीटवेव 9 घंटे पहले एम्स (AIIMS) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी 9 घंटे पहले रेलवे में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 वर्ष, सैलरी 2 लाख से ज्यादा 9 घंटे पहले यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, उल्लंघन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 7 घंटे पहले प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर 5 घंटे पहले प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा, कहा- सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर 5 घंटे पहले

क्या है गगनयान मिशन का यूपी कनेक्शन?

Blog Image

देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-'गगनयान पर जो अंतरिक्ष यात्री जा रहे हैं उनका उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। जिन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उनमें से दो अंतरिक्ष यात्री उत्तर प्रदेश से हैं। अंगद प्रताप प्रयागराज और शुभांशु शुक्ला लखनऊ के रहने वाले हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-'गगनयान' के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।  

कौन हैं ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप-

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी समीर गंगाखेडकर के मुताबिक ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप का जन्म 17 जुलाई, 1982 को प्रयागराज में हुआ था। अंगद प्रताप एनडीए के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने  18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। अंगद प्रताप एक फ्लाइंग प्रशिक्षक और एक टेस्ट पायलट हैं जिनको लगभग 2000 घंटे के उड़ान का अनुभव है। अंगद ने कई प्रकार के सुखोई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर, एएन-32 जैसे विभान उडाए हैं। 

कौन हैं विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला-

10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ में जन्मे विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला के बारे में बात करें तो वो भी एनडीए के छात्र रहे हैं और उन्होंने 17 जून 2006 को भारतीय वायु सेना की ‘फाइटर स्ट्रीम’ में कमीशन प्राप्त किया था। शुक्ला एक फाइटर कोम्बेट लीडर और एक टेस्ट पायलट हैं जिनको लगभग 2000 घंटे का विमान उड़ाने का अनुभव है। शुभांशु शुक्ला ने भी कई प्रकार के विमान उड़ाए हैं जिनमें सुखोई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर, एएन-32  शामिल हैं। 

क्या है गगनयान मिशन-

यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। जो अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ समय के लिए निम्न कक्षा में अंतरिक्ष में ले जाएगा। गगनयान मिशन को 2025 में लांच किया जाएगा और इसके तहत दो से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निम्न कक्षा में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। दो से तीन दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस हिंद महासागर में समुद्र के भीतर उतारा जाएगा। 

सफलता के बाद भारत बनेगा खास-

गगनयान मिशन की सफलता के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने स्वयं चालक दल अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है। वर्तमान में ऐसा करने वाले केवल अमेरिका, रूस और चीन ही हैं। आपको बता दें कि कैप्टन राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय हैं। 1984 में इसरो और रूस के इंटरकस्मिक कार्यक्रम के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के जरिए राकेश शर्मा आठ दिन तक अंतरिक्ष में रहे थे। वहीं कल्पना चावला अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें