बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 8 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 8 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 8 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 4 घंटे पहले

दीपावली पर लाखों कर्मचारियों को CM योगी ने क्या दिया तोहफ़ा?

Blog Image

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर है। उनकी दिवाली की खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। राज्य सरकार कर्मचारियों को बोनस देगा। इसकी घोषणा खुद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। इस संदर्भ में सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि ''उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।

कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ-

बता दें कि पिछली बार योगी सरकार ने 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर मुहर लगाई थी. अब एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले  खुशखबरी दी गई है। राजकीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के साथ 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा सकता है। इस प्रस्ताव के बाद 12 लाख शिक्षक कर्मचारियों को  और 7 लाख  लाख पेंशन धारकों का डीए बढ़ेगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें