बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

यूपी को अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

Blog Image

उत्तर प्रदेश अब उपलब्धि प्रदेश बनता जा रहा है। यूपी ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार हासिल किया है। यह पुरस्कार आज यानी 21 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन 2023 के दौरान दिया गया। इस पुरस्कार को अहमदाबाद में मंत्री संजय निषाद के साथ ही दो आईएएस अफसर ACS रजनीश दुबे, प्रशांत शर्मा ने ग्रहण किया। यह पुरस्कार वैश्विक मत्स्य पालन के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए दिया जाता है। इससे पहले मत्स्य पालन विभाग के विशेष सचिव प्रशांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन वर्ग  में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता है। यहां लोक भवन में मंत्री संजय निषाद ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मत्स्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर  लागू किया गया है। 

मछली उत्पादन में हुई है बढ़ोत्तरी-

आपको बता दें कि पिछले साढ़े छह सालों में इस राज्य में मछली उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि का  ही परिणाम है कि राज्य में अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार  जीता है। उन्होंने बताया कि मछली उत्पादन पिछले वर्ष 8.09 लाख मीट्रिक टन था जो बढ़कर इस साल 9.15 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है।

प्रदेश में चल रही हैं कई मत्स्य परियोजनाएं-

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 21 परियोजनाएं चल रही है। पहले प्रदेश के बारह जनपदों की नदियों में रैंचिंग की जाती थी, वहीं वर्तमान में 28 जनपदों की नदियों में रैंचिंग हो रही है। प्रदेश को मत्स्य पालन का हब बनाने के लिए सरकार चंदौली में बासठ करोड़ रूपये की लागत से अल्ट्रा मॉडर्न फिश मॉल का निर्माण कर रही है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें