बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी एक दिन पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर एक दिन पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी एक दिन पहले

UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला

Blog Image

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने परिवहन आयुक्त कार्यालय के अधीन प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के 288 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम बदल दिया है। प्रवर्तन कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा अब दो भागों में होगी। पहला भाग 100 प्रश्नों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, बुनियादी कानून, परिवहन और यातायात से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनेगी। दूसरा भाग 50 प्रश्नों का होगा, जिसमें कंप्यूटर प्रवीणता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के लिए तीन भागों में होगी परीक्षा- 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग ने दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के लिए लिखित परीक्षा अब तीन भागों में कराएगी। पहले भाग में विषयगत ज्ञान से संबंधित 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरे भाग में सामान्य जानकारी से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। UPSSSC ने इन बदलावों को भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए किया है। 

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें