बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 19 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 18 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 18 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 18 घंटे पहले

जल्द ही 350 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा UPSRTC

Blog Image

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम जल्द ही 350 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। परिवहन निगम द्वारा 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने तथा 250 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को जीसीसी मॉडल पर सीईएसएस के माध्यम से अनुबंध करने के लिए परिवहन निगम बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। इन बसों को भारत सरकार पीएमई बस सेवा के अंतर्गत अनुबंध पर लेने की कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही बोर्ड द्वारा इस पर निर्णय लिया जायेगा। इन बसों के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश के लोगों को यात्रा के लिए अच्छी और सुविधाजनक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध होंगी।

2028 तक 5 हजार बसें होंगी शामिल-

परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 30 जून 2028 तक 5 हजार इलेक्ट्रिक बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाना प्रस्तावित है। इन बसों को एनसीआर क्षेत्र तथा प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों में संचालित किया जायेगा। एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर संचालन के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के निर्देशानुसार इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन किया जाना है।

इलेक्ट्रिक बसों से जुड़ेंगे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल- 

दयाशंकर सिंह के मुताबिक प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों के इलेक्ट्रिक बसों से जोड़ने के लिए परिवहन निगम लगातार कार्य कर रहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि 100 इलेक्ट्रिक बसों को लखनऊ व गाजियाबाद तथा 250 अनुबंधित बसों को गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर एवं लखनऊ में चलाया जायेगा। प्रदेश के लोगों को अधिक परिवहन सुविधाओं से जोड़े जाने की योजना पर परिवहन निगम कार्य कर रहा है। जिससे लोगों को यातायात की सुगम व्यवस्था की जा सके। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें