बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इतने पदों पर होंगी भर्तियां

Blog Image

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने शनिवार को 60,244 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 27 दिसंबर 2023 से शुरू होंगे। उम्मीदवार UPPRPB ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है। फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर उसे 18 जनवरी 2024 तक सुधारा जा सकता है। फॉर्म भरने की फीस 400 रुपए तय की गई है।

60,244 पदों पर होगी भर्ती-

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीद है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन आने की उम्मीद है। रिक्त पदों में 24,102 पर अनारक्षित हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, ओबीसी के लिए 16,264 पद, एससी के लिए 12,650 पद, और एसटी के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।

गलत जवाब पर कटेगा आधा अंक-

इसी के साथ आपको बता दे कि UPPRPB द्वारा आयोजित की जाने वाली 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, हिन्दी, सांख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और रिजनिंग से जुड़े कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल बहु विकल्पी फॉर्मेट में होंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक सवाल के 2 अंक मिलेंगे। गलत जवाब पर आधा अंक काटा जाएगा। 

वहीं UPPRPB में आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र सीमा को 18 से 22 वर्ष के बीच ही रखा गया है। जनरल वर्ग के जिन युवाओं का जन्म 1 जुलाई 2001 के पहले हुआ होगा उन्हें भर्ती में मौका नहीं मिलेगा। जबकि, जनरल वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है। महिला अभ्यर्थी 25 वर्ष की उम्र तक फॉर्म के लिए  इसके अतिरिक्त OBC, SC और ST वर्ग के लिए उम्र सीमा में छूट होगी। हालांकि यह छूट केवल उन्हें ही मिलेगी, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें