बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

यूपी बोर्ड ने की नई पहल, अब छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर

Blog Image

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने अपने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई पहल शुरु की है। जिसकी मदद से अब छात्रों को बार-बार यूपी बोर्ड के मुख्यालय या उसके क्षेत्रीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और 15 दिनों के भीतर ही छात्रों को उनकी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। आपको बता दे कि यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए 'समाधान' पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल यूपी बोर्ड से संबद्ध 27 हजार से अधिक स्कूलों के करोड़ों वर्तमान और पूर्व छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए छात्रों की शिकायतों और उनकी समस्याओं का आसानी से 15 दिन के भीतर समाधान किया जाएगा।

15 दिनों में छात्रों की समस्याओं को किया जाएगा हल-

वहीं यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के लिए एक समर्पित 'समाधान' पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में हर साल 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते हैं। इतने सारे उम्मीदवारों के कारण, उनके शैक्षिक रिकॉर्ड में त्रुटियों की संख्या भी आनुपातिक रूप से अधिक है। उम्मीदवारों को प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर इन त्रुटियों को हल करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिन समस्याओं को देखते हुए यूपी बोर्ड की ओर एक समाधान पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसकी मदद से छात्रों को अपनी समस्याओं या शिकायतों को हल कराने के लिए बार-बार कार्यलय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि वह घर बैठे समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर 15 दिनों में उस समस्या को हल करा सकतें हैं।  


छात्रों को मिलेंगी 13 प्रकार की ऑनलाइन  सेवाएं 
उन्होंने बताया कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए 'समाधान' पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से इच्छुक और जरूरतमंद लोगों को पहली बार 13 विभिन्न प्रकार की सेवाएं/सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जाएंगी। समस्याओं का 15 दिन के भीतर समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। समस्याओं के समाधान की निगरानी के लिए प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है। इस नियंत्रण कक्ष में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से दो टोल फ्री नंबरों पर प्राप्त शिकायतों, समस्याओं एवं प्रश्नों को दर्ज कर उन्हें केस नंबर आवंटित कर समाधान किया जाएगा। समाधान निकलने पर संबंधित छात्र को भी सूचित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें