बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

25 जनवरी से शुरू होंगे यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल, दो चरणों में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं

Blog Image

माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की परीक्षा 22 फरवरी से होनी है। जिसको देखते हुए प्रदेश में 10 वीं और 12 वीं के प्रैक्टिकल पहले ही दो चरणों में कराए जाने हैं। यह परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। अगर देखा जाए तो छात्रों के पास अब केवल 20 दिन का ही शेष समय बचा है। रसायन विज्ञान में प्रैक्टिकल परीक्षा में एसिड बेस एनालिसिस, टिट्रेशन, गुणात्मक विश्लेषण, आयतनीय विश्लेषण जैसे प्रयोग शामिल होंगे। प्रैक्टिकल देते समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप प्रयोग को ध्यान से समझें और सही सामग्री का इस्तेमाल करें। साथ ही, प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

30 अंक का होता है प्रैक्टिक-

आपको बता दे कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान में 70 अंक का पेपर लिखित और 30 अंक का प्रैक्टिकल होता है। वहीं इसके बारे में लखनऊ के एक कॉलेज के शिक्षक चंद्र मोहन बाजपेई ने बताया कि यूपी बोर्ड के रसायन विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्रों से एसिड बेस एनालिसिस, टिट्रेशन वस्तु पर आधारित प्रयोग, जिसमें पीएच बेस पूछा जाएगा। 

इसके अलावा गुणात्मक विश्लेषण, आयतनीय विश्लेषण वस्तु आधारित प्रयोग होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्रों से बेहतर लाना चाहते हैं तो वह अपनी प्रैक्टिकल फाइल चार्ट पेपर को बेहतर ढंग से तैयार करें उन्होंने जो चार्ट तैयार किया है उसे टॉपिक को अच्छे से पढ़ ले वह उसकी हर एक जानकारी का अलग से नोट तैयार कर लें, जिससे प्रैक्टिकल के दिन परीक्षक जब उनसे द्वारा बनाए गए चार्ट पेपर के बारे में पूछे तो वह उसका जवाब सही से दे सकें। 

शिक्षक चंद्र मोहन बाजपेई ने बताया कि विद्यालय में रसायन विज्ञान में हर बच्चे को करीब 8 से 10 प्रैक्टिकल कराए गए होंगे। इन सभी प्रैक्टिकल्स को बच्चे अच्छे से रिवाइज कर लें जो भी परीक्षक प्रैक्टिकल एग्जाम लेने के लिए आएगा। वह विद्यालय में कराए गए इन्हीं आठ से 10 प्रैक्टिकल में से कोई दो ही आपको एग्जाम में पूछेगा। इसलिए बच्चों को जो भी दिक्कतें हों इन प्रैक्टिकल्स में उसे समय रहते अपने शिक्षक से पूछ कर उसे दूर कर लें, ताकि जब एग्जाम का समय आए तो उन्हें इसे हल करने में कोई दिक्कत न हो। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें