बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 21 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 21 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 21 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 21 घंटे पहले

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत और तीन गंभीर रुप से घायल

Blog Image

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में आज यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 5 की मौत और 3 गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आज सुबह अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने कार को टक्कर मारी है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा-

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक  ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ जाते समय सुबह किसी अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी।

कहां के रहने वाले थे मृतक-

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली का रहने वाला है। जबकि पीड़ित लोग झारखंड के रहने वाले हैं। कार सवार यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए जा रहे थे। जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस  हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें