बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

श्रीराम मंदिर के मॉडल को दीए से उकेरने का कार्य हुआ शुरू,थ्री डी में दिखेगा भव्य मंदिर

Blog Image

अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के लिए राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 पर प्रभु श्रीराम मंदिर के मॉडल को दीए से उकेरने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य का शुभारंभ जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने किया है। बता दे कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सातवें दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए 3-डी इंपैक्ट आधारित राम मंदिर मॉडल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसमें 108,000 दीए प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 

1,08,000 दीपों को किया जाएगा प्रज्ज्वलित-

इस मॉडल को बनाने के लिए राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 पर प्रभु श्रीराम मंदिर के मॉडल को दीए से उकेरा जा रहा है। इस कार्य का शुभारंभ जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने किया। इस कार्य में फाइन आर्ट्स विभाग की 150 छात्राओं और स्थानीय कारीगरों की टीम लगी हुई है। मॉडल को उकेरने के लिए 1,08,000 दीपों का इस्तेमाल किया जाएगा। मॉडल की ऊंचाई लगभग 20 फीट और चौड़ाई लगभग 15 फीट होगी।

इसी के साथ बता दे कि मॉडल में भगवान श्रीराम विजयी मुद्रा में अयोध्या में प्रवेश करते हुए दिखाई देंगे। उनके पीछे माता सीता और लक्ष्मण भी होंगे। मॉडल के चारों ओर रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भी उकेरा जाएगा। संयोजिका डॉ. सरिता द्विवेदी की देखरेख में विभागीय शिक्षकों के द्वारा राम की पैड़ी के घाट 10 को गेरुआ रंग में मंदिर मॉडल से संबंधित 60 ब्लॉकों के रेखांकन का कार्य पूर्ण किया। इस आयोजन से अयोध्या में एक बार फिर उत्साह का माहौल बन जाएगा। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें