बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

सपा संस्थापक सदस्य के पुत्र ने सपा का छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा दामन

Blog Image

जहां अब लोकसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है इसलिए सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हुई हैं, वहीं समाजवादी पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे जंग बहादुर सिंह पटेल के पुत्र और सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार पटेल साइकिल से उतर गए हैं। प्रमोद ने सपा का साथ छोड़कर हाथ का दामन थाम लिया है। 

कांग्रेस मुख्यालय पर ली सदस्यता-

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रमोद कुमार पटेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य व राज्यसभा में उपनेता  प्रमोद तिवारी यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इससे पहले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रवि प्रकाश वर्मा ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफा देने का कारण लखीमपुर खीरी में सपा की आंतरिक गतिविधियों को बताया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें