बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

राज्यसभा चुनाव का एलान, यूपी में 10 सीटों के लिए इस दिन होगा मतदान

Blog Image

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटें खाली होने वाली है जिनके लिए मतदान का ऐलान हो गया है। राज्यसभा की खाली हुई सीटों के लिए मतदान की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपी में 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। 20 फरवरी तक नामांकन वापस लिए  जा सकेंगे। इन 10 सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। इसके साथ ही 2 सीटों पर सपा का जीतना तय है। अब बची एक सीट पर दोनों ही दलों को संघर्ष करना होगा। 

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की कितनी सीटें-

राज्यसभा जिसका अर्थ है "राज्यों की परिषद" यानि भारत की संसद का ऊपरी सदन। उत्तर प्रदेश राज्य राज्यसभा के 31 सदस्यों का चुनाव करता है और वे अप्रत्यक्ष रूप से उत्तर प्रदेश के राज्य विधायकों द्वारा चुने जाते हैं। सदस्य छह साल के लिए चुने जाते हैं और हर दो साल के बाद 1/3 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं। पार्टी को आवंटित सीटों की संख्या, नामांकन के दौरान पार्टी के पास मौजूद सीटों की संख्या से निर्धारित होती हैं। पार्टी मतदान के लिए एक सदस्य को नामांकित करती है। राज्य विधानसभाओं के भीतर चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व के साथ एकल हस्तांतरणीय वोट का उपयोग करके आयोजित किया जाता है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें