बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 2 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 2 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 2 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 2 घंटे पहले

राजनाथ सिंह ने कहा हर तरफ हो रहा है विकास, लखनऊ में फरवरी से बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल

Blog Image

 देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान वह निर्माणाधीन खुर्रमनगर और मुंशी पुलिया पुल देखने पहुंचे। फील्ड पर मौजूद अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए। इसके बाद राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर में बन रहे हाईटेक रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने देशभर में सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर सवाल खड़ा करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देने वाला धर्म है।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विकास कार्यों का लिया जायजा-

लखनऊ दौर पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले तो निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया फिर उसके बाद में गोमती नगर में बन रहे उच्च स्तरीय रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। और साथ ही साथ रेलवे के आला अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ के विकसा कार्यों से संतुष्ट हूं। और आने वाले दिनों में लखनऊ में व्यापक बदलाव लोगों को देखने को मिलेगा। चाहे वह लखनऊ एयरपोर्ट हो या फिर रेलवे स्टेशन हर जगह विकास हो रहा है और बदलाव हो रहा है।

फरवरी से लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल-

लखनऊ आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि लखनऊ में फरवरी से ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां रक्षा उपकरण भी बनाए जाएंगे। इसमें भारत के साथ रूस के वैज्ञानिक भी काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लखनऊ के विकास के लिए यहां पर डीआरडीओ लैब का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में यहां के युवाओं को यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना होगी लॉन्च-

17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा राजनाथ सिंह सुबह साढ़े दस बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे राजनाथ सिंह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें