बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, CM योगी करेंगे सम्मानित

Blog Image

दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है बल्कि ऊपर वाले का वरदान है। दिव्यांगता को भूलकर आगे बढऩे का जज्बा ही आपको समाज में अलग खड़ा करता है। जब तक आपकी सोच और विचार नहीं बदलेंगे तब तक आप दिव्यांगता के भंवर से निकल कर आगे नहीं बढ़ पाएंगे। ऐसे में  दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने और उनके हौसले को बढ़ने के चलते हर साल 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिव्यांगता के बावजूद समाज में सार्थक पहले के साथ आगे बढ़ने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। लखनऊ में 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सीएम योगी दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों को वितरित करेंगे। इस अवसर पर  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. भी मौजूद रहेंगे।

 21 व्यक्ति/संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित- 

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 12 श्रेणियों के अन्तर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते है। वर्ष-2023 में सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणा श्रोत, सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद, बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य, पुनर्वास सेवाऐं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की  09 श्रेणियों में पात्र दिव्यांगजन के आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।  09 श्रेणियों के अन्तर्गत कुल 21 व्यक्ति/संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। 

26 मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान-

हाईस्कूल (80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले)/इण्टरमीडिएट (75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले) करने वाले कुल 26 मेधावी दिव्यांग छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर विभाग द्वारा संचालित संस्थाओं व स्वैच्छिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन तथा विविध श्रेणी के दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण भी किया जायेगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें