बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 21 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 21 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 20 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 16 घंटे पहले

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी हुई तेज, सामने आईं ताजा तस्वीरें...

Blog Image

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की तैयारियां और तेज हो गईं हैं।  22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके चलते मंदिर के प्रथम तल के कार्य को और तेज कर दिया गया है। अब निर्माणाधीन राम मंदिर की फर्श को संवारने का काम किया जा रहा है। राम मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य की ताजा तस्वीरें समाने आई हैं। आइए आपको बताते हैं कि कितना काम अभी बाकी है..

जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें-

आपको बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज यानी शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें जारी की हैं जिसमें कारीगर फर्श को सजाने संवारने का काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। राम मंदिर में  प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को काफी भव्य रुप में मनाया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को ग्लोबल करने करने के लिए देश-विदेश से मेहमान भी आएंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी होंगे शामिल-

राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम नरेंद्र मोदी समेत देशभर से प्रमुख साधु-संतों और अति विशिष्ठ व्यक्तियों को न्योता भेजा गया है। मंदिर निर्माण के लिए बनी निर्माण समिति की बैठकें समय-समय पर होती रहती हैं जिसमें निरीक्षण के बाद निर्देश जारी किए जाते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में एक टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर लाखों लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।

48 दिनों तक होगा मंडलोत्सव अनुष्ठान- 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी 48 दिनों तक रामलला के दरबार में अनुष्ठान होगा। इस अनुष्ठान को मंडलोत्सव नाम दिया गया है।  इस अनुष्ठान में एक किलो के चांदी के कलश से हर रोज भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इस अनुष्ठान का यजमान बनने के लिए एप पर आवेदन करना होगा। जो यजमान बनने की शर्तें पूरी करता होगा, उसे रामलला की सेवा का मौका दिया जाएगा।

कब से शुरू होगा मंडलोत्सव अनुष्ठान-

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु विश्वेश प्रसन्न तीर्थ ने बताया कि यह अनुष्ठान 23 जनवरी से शुरू होगा। लगातार 40 दिनों तक चांदी के कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। अनुष्ठान के अंतिम 5 दिनों सहस्त्र कलशाभिषेक होगा। इस अनुष्ठान के लिए श्रीराम सेवा नाम का एक ऐप बनाया जा रहा है। जिसका उद्घाटन एक दिसंबर को किया जाएगा। इस एप के जरिये अनुष्ठान में सेवा देने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें