बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

पीएम मोदी ने दिल्ली में 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' का किया उद्घाटन

Blog Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने व‌र्ल्ड फूड इंडिया के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया और 1 लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता के वितरण की प्रक्रिया शुरू की।

बदलती हुई दुनिया में प्रमुख चुनौती है फ़ूड सिक्योरिटी- 

इसके बाद वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के कार्यक्रम को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा- मैं यहां विश्व खाद्य भारत वैश्विक सम्मेलन में आए सभी लोगों का हार्दिक स्वागत करता हूं। यहां जिस तरह से टेक्नोलॉजी पवेलियन, स्टार्ट-अप्स पवेलियन और फूड स्ट्रीट की व्यवस्था की गई है, वह अद्वितीय है। भोजन और प्रौद्योगिकी का यह संलयन एक नए भविष्य को जन्म देगा और अर्थव्यवस्था की गति को तेज करेगा। टेस्टी और टेक्नोलॉजी का ये फ्यूजन एक नए भविष्य को जन्म देगा, एक नई इकोनॉमी को गति प्रदान करेगा। आज की बदलती हुई दुनिया में 21वीं सदी की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक फ़ूड सिक्योरिटी भी है। इसलिए  'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023'  का ये आयोजन और भी अहम हो गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी समापन-

बता दे कि इस महोत्सव में दुनिया भर के लोग भारत  के विभिन्न प्रकार के खाद्यान्नों का आन्नद ले सकेंगे। महोत्सव में देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं।  इसमें चेन्नई का पंचमुत्ती दलिया, रागी से बने दिल्ली के रग्गी लड्डू और जयपुर के त्रिफला जैम तक का स्वाद चखने को मिलेगा। यह महोत्सव दिल्ली में पिछली बार की तरह इस बार भी तीन दिनों तक चलेगा। इस बार यह महोत्सव तीन से पांच नवंबर के बीच दिल्ली के प्रगति मैदान में लगातार चलेगा। जिसके बाद इसका समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

महोत्सव में दुनिया देखेगी भारत के विभिन्न खाद्यान्न-

वहीं केंद्रीय आयुष मंत्रालय का कहना है कि इस उत्सव को खास बनाने के लिए चैन्ने के सीसीआरएस ने पंचमुत्ती दलिया, हिबिस्कस जैम, हिबिस्कस जलसेक चाय, सफेद ज्वार की गेंदें, ओक फर्न कंद सूप, फिंगर मिलेट बॉल, हलीम नाचोस और भृंगराज कन्फेक्शनरी की पेशकश की है। इनके अलावा दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने रग्गी लड्डू, मुदगयुषा और यवडी रोटिका प्रीमिक्स, जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से रग्गी कुकीज (रग्गी बाजरा के आटे से समृद्ध), एनर्जी बूस्टर (भुनी हुई जौ के साथ), त्रिफला जैम शामिल किया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें