बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 11 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 11 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 10 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 6 घंटे पहले

पीएम मोदी ने डीप फेक वीडियो को लेकर जताई चिंता, बोले- इस संकट के प्रति लोगों को करना चाहिए शिक्षित

Blog Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डीप फेक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए। मोदी ने कहा कि डीप फेक वीडियो का उपयोग लोगों को बदनाम करने, गलत सूचना फैलाने और सामाजिक सद्भाव को बाधित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए हमें सभी स्तरों पर जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक राष्ट्रीय पर्व बन गया है यह बहुत खुशी की बात है।

आपको बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने संकल्प का भी जिक्र किया और कहा कि ये केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है। उन्होंने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' को लोगों का समर्थन मिला है। 

छठ पूजा को बताया एक जुटता का प्रतीक-

मोदी ने आगे कहा कि COVID-19 महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा एक 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को एकजुट करता है। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें