बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

पीएम मोदी ने सिवनी में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस को बताया घोटाले की सरकार

Blog Image

विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ साथ रैलियां भी निकाल रहें हैं। इसी के चलते आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के बाद अब मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। यहां उनकी सिवनी और खंडवा में रैली की योजना है। वहीं पीएम मोदी ने सिवनी में जनसभा को संबोधित करते हुए पहले भाजपा के कार्यों को गिनाया और फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।" इस दौरान जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की-

आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के सिवनी में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि "महाकौशल ने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की। ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है।"  उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश एक स्वर से कह र​हा है, 'भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो बेहतर भ​विष्य है।' मध्य प्रदेश से एक ही आवाज सुनाई दे रही है, 'एमपी के मन में बसे मोदी, मोदी के मन में बसे एमपी, इसलिए फिर एक बाद भाजपा सरकार।"

विजय क्या होती है, MP आकर देखिए-

पीएम मोदी ने कहा, "विजय क्या होती है, यहां आकर देखिए। 30 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है और ये सौभाग्य भी मुझे मिला। कोरोना काल से लेकर अब तक हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी। एमपी में लगभग 5 करोड़ लोगों के घर में मुफ्त राशन दिया। ये योजना एक महीने बाद दिसंबर में बंद हो रही थी, लेकिन मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं, इसलिए आपके बेटे ने मन में पक्का कर लिया है, निश्चय है कि आने वाले 5 सालों के लिए मुफ्त राशन देंगे। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश के मन में मोदी क्यों हैं, इसका एक उदाहरण प्रधानमंत्री अन्न योजना है। कोरोना के समय मेरे मन में एक ही विचार चलता था कि दुनिया भर में इतना बड़ा संकट आया है। परिवार का एक-एक व्यक्ति जान बचाने के लिए भय के बीच जी रहा है। मेरा एक संकल्प बना था कि इतने बड़े संकट में मैं किसी भी गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा।"

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना- 

इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि "2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।" उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। वह तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने बेटों को सेट करने में लगे हुए हैं, वो इसमें इतना व्यस्त हो गए कि जनता को भूल गए। यह बड़े नेता अपने बेटों को सेट करने के चक्कर में मध्य प्रदेश को अपसेट कर रही है।"

जनता से पार्टी को चुनाव देने की अपील की-
डबल इंजन सरकार माताओं और बहनों के लिए समर्पित है। इन्हें तकलीफ न सहनी पड़े इसलिए शौचालय बनवाएं, सिलेंडर दिया, बिजली दी और हर घर जल योजना लाने में लगे हैं। फर्स्ट टाइन वोटर्स से पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा, "एमपी को टॉप राज्य बनाने के लिए मिलकर काम करेंग और कमल खिलाएंगे। घर-घर जाकर लोगों को सबको सारी बातें बताएंगे और हर बूछ पर कमल खिलाएंगे।"

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें