बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

अब जनता की कौन सुनेगा 'सरकार' ?

Blog Image

प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सुनने और उनकी समस्याओं पर त्वरित एक्शन के लिए शुरू की गई डायल 112 खुद ही समस्याओं से ग्रसित नज़र आ रही है। 112 से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने आज हैरान-परेशान होकर आखिर प्रदर्शन का रास्ता ही अपना लिया। लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित डायल 112 के कार्यालय में कार्यरत हजारों महिला संविदाकर्मियों ने आज ज़ोरदार हंगामा किया। 

क्यों हंगामें पर उतरीं डायल 112 की कर्मचारी-

डायल 112 की संविदाकर्मियों ने समय पर वेतन न मिलने, नियुक्ति पत्र न देने,
वेतन बढ़ोतरी न होने और पीएफ ना काटने से नाराज हैं। महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते डायल 112 का काम प्रभावित हो रहा है। धरने पर बैठी महिला संविदा कर्मियों का कहना है कि वह पीछे 4 साल से 12000 वेतन पर ही कार्य कर रही हैं। 4 साल से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। जिससे संविदा कर्मियों में काफी नाराजगी है।  बताया जा रहा है कि महिला संविदा कर्मियों ने कई बार वेतन बढ़ोतरी नियुक्ति पत्र और पीएफ कटने को लेकर शीर्ष अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन किसी ने भी उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे वह काफी परेशान हैं। 

मौके पर पहुंचे ADG 112-

दिवाली का पर्व नजदीक है ऐसे में अभी तक वेतन न मिलने के चलते कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संविदा कर्मियों के लिए धरने पर चले जाने की खबर मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। ADG 112 भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिला कर्मचारियों को समझने का काफी प्रयास किया। लेकिन संविदा कर्मी अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डायल 112 के संविदा कर्मियों की धरना प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यूपी में भाजपा सरकार का अपराध के प्रति जीरो टालरेंस इसलिए जीरो हो गया है, क्योंकि भाजपा सरकार डायल 112 तक के कर्मचारियों को  उनका वेतन नहीं दे पा रही जिससे मजबूर होकर कर्मियों को उतरने पर बैठना पड़ रहा है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें