बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी, 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को दी गई है चुनौती 17 घंटे पहले वक्फ कानून पर 'सुप्रीम' सुनवाई: सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन का समय, अगली तारीख तक यथास्थिति बनी रहेगी 17 घंटे पहले तमिलनाडु के मंदिरों में चढ़ा 1,000 किलो सोना पिघलाया गया, छड़ों में बदलकर किया गया निवेश 17 घंटे पहले लखनऊ में शाम को बदला मौसम:धूल भरी आंधी आई; शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, बादल छाए 17 घंटे पहले

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में गोली लगने से शख्स की मौत, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

Blog Image

लखनऊ के दुबग्गा स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कैसे क्या हुआ। 

क्या है पूरा मामला-

घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव की है।  विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। लखनऊ की ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची गई। बताया जा रहा है कि विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। मृतक विनय श्रीवास्तव कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त बताया जा रहा है। हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह 4:15 बजे विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई। जिस समय गोली मारी गई उस समय घर में कई और लोग मौजूद थे।  पुलिस अधिकारी के मुताबिक गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक भी मौके पर मौजूद है जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली है इस बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। 

घटना के समय घर में कई लोग थे मौजूद-

डीसीपी राहुल राज ने बताया कि विनय श्रीवास्तव की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। सिर पर चोट का निशान है। घर में साथ में 6  लोग आए थे। रात में खाना खाया और उसके बाद गोली चलने की घटना हुई है। इस घटनाक्रम के बाद मौके से पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरा भी चेक किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा और बंटी सहित कुल 6 लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय,अंकित और शमीम पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने क्या कहा-

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा है कि उन्हें जब इस मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा है कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह सब जांच में बाहर आ जाएगा। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें