बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 2 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 2 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 2 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 2 घंटे पहले

दिल्ली में G20 का भव्य आयोजन शुरू, PM ने मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर दुख जताया, CM योगी डिनर में होंगे शामिल

Blog Image

देश की राजधानी दिल्ली में आज से दो दिनों तक चलने वाले भव्य आयोजन की शुरूआत हो गई है। PM नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में सुनक, रूसी विदेश मंत्री लावरोव को रिसीव किया। पीएम मोदी ने सुनक को गले लगाया और साथ ही बाइडेन को कोणार्क चक्र के बारे में बताया। पीएम ने कई सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वेलकम स्पीच हुई जिसमें पीएम ने मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर दुख जताया पीएम ने कहा हर भारत हर संभव मदद करेगा। मोदी ने कहा पूरा विश्व उनके साथ है। हम उन्हें हर मदद मुहैया कराएंगे। आपको बता दें कि अफ्रीकी देश मोरक्को में देर रात आए भूंकप ने भारी तबाही मचा दी है। इसमें अब तक 296 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 153 लोग गंभीर रूप  घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।

पीएम ने अफ्रीकी संघ को G20 की सदस्यता दिलाई-

 इसके बाद पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ को G20 की सदस्यता  देने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सदस्यीय देशों ने सहमति जाताई। इसके बाद पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को जी20 के सदस्य के तौर पर सीट ग्रहण करने का अनुरोध किया।

कई यूरोपीय संघ,14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल-

9-10 सितंबर तक आयोजित इस समिट में यूरोपीय संघ के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों, आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।  प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम् को बेहद शानदार तरीक से सजाया गया है। इस पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए यातायात के कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कई देशों के राष्ट्रपति एवं पीएम दिल्ली में-

G20 समिट में भाग लेने के लिए कई देशों के विदेशी राष्ट्रपति, पीएम व प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे हुए हैं। आपको बता दें कि G20 समूह में 19 व्यक्तिगत देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। G20 समूह के देशों के नाम ये हैं, ऑस्ट्रेलिया,अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जी-20 के सदस्य हैं।

राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही मुख्यमंत्रियों को न्योता-

आज दिल्ली में हो रही G20 समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही 16 राज्यों के मुख्यमंत्री को भी राष्ट्रपति की ओर प्रगति मैदान में दिए जा रहे हैं डिनर में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। इसमें आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। योगी आज शाम इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें