बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 2 दिन पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 2 दिन पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 2 दिन पहले

गूगल ने मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा 'भारत' का मैप

Blog Image

गूगल ने 29 अक्टूबर, 2023 को अपने मैप उत्पादों में "भारत" और "इंडिया" दोनों ही नामों को समान रूप से मान्यता दे दी है। इसका मतलब है कि गूगल मैप में अब यूजर्स के पास ऑप्शन है कि वह देश का आधिकारिक नक्शा भारत या इंडिया टाइप करके देख सकते हैं। देश का नाम भारत और इंण्डिया को लेकर काफी समय से सियासत चल रही है। ऐसे में गूगल ने अपने मैप में दोनों ही नामों को समान रूप से मान्यता देकर नया बदलाव किया है। 

गौरतलब है कि एक संविधान सभा की बैठक में नाम को लेकर बहस हुई थी, इस बहस में सेठ गोविंद दास, कमलापति त्रिपाठी, श्रीराम सहाय, हरगोविंद पंत और हरि विष्णु कामथ जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया था, हरि विष्णु कामथ ने सुझाव दिया कि इंडिया अर्थात् भारत को भारत या फिर इंडिया में बदल दिया जाए। लेकिन उनके बाद सेठ गोविंद दास ने भारत के ऐतिहासिक संदर्भ का हवाला देकर देश का नाम सिर्फ भारत रखने पर बल दिया था।

Google का नया बदलाव-

जिसके बाद नाम को लेकर कई बार सियासत हुई और सभी नेताओं ने और अधिकारियों ने अपने अलग-अगल विचार रखें। साथ ही पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने औपचारिक दस्तावेजों और संचार में "भारत" शब्द का उपयोग करना शुरू कर दिया है, लेकिन गूगल का यह बदलाव भारत सरकार की ओर से "भारत" शब्द के उपयोग में वृद्धि के अनुरूप है। कई लोगों ने इसे भारत के संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान के रूप में देखा है।  गूगल ने अभी तक इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, यह संभावना है कि जल्द ही Google इस बदलाव के बारे में एक बयान जारी करेगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें