बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब यूपी के इस जिले से भी होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Blog Image

प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यदि आप भी आए दिन ट्रेनों में सफर करते हो तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए अब पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। बता दे कि गोरखपुर- लखनऊ वंदे भारत ट्रेन अब प्रयागराज तक चलेगी। इसे लेकर समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से 40 मिनट पहले ही गोरखपुर पहुंच जाएगी।  रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे देने के साथ साथ समय सारिणी में आंशिक बदलाव किये है। अब सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से प्रयागराज के बीच अयोध्या, लखनऊ और रायबरेली के रास्ते एक दिन में करीब 950 किमी. की दूरी 16:36 घंटे में पूरी करेगी। 

जानें शेड्यूल-

गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 सुबह 6.05 बजे चलेगी। इसके बाद ट्रेन 6.52 से 6.54 बजे बस्ती, सुबह 8.15 से 8.17 बजे अयोध्या और 10.20 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। फिर 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ से 10.35 बजे रवाना होकर रायबरेली स्टेशन पर रुकते हुए दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22550 की रवानगी दोपहर 3.15 बजे होगी। तीन घंटे के बाद शाम 6.15 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंच जाएगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 6.30 बजे लखनऊ से चलेगी। रात 10.40 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंच जाएगी। हालांकि वर्तमान समय वंदे भारत लखनऊ से शाम 7.15 बजे चल रही है, लेकिन अब यह 45 मिनट पहले शाम 6.30 बजे वंदे रवाना होगी। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर छह से चलाई जा सकती है। दरअसल जिस वक्त ट्रेन प्रयागराज आएग, उस दौरान प्लेटफार्म नंबर छह खाली रहता है। इसी वजह से ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर छह से किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें